20 जुलाई से शुरू होगा संसद का मानसून सत्र, पेश किया जा सकता है UCC बिल

Parliament Monsoon Session: मानसून सत्र में केंद्र की मोदी सरकार यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) को लेकर बिल पेश कर सकती है। इस पर पूरे देश की निगाहें हैं।

0
62
Parliament Monsoon Session
Parliament Monsoon Session

Parliament Monsoon Session: संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। संसदीय मामलों की कैबिनेट समिति (CCPA) ने सत्र की तारीखों पर मुहर लगा दी है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सीसीपीए की बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें तारीख पर फैसला हुआ। सूत्रों की मानें तो मानसून सत्र में केंद्र की मोदी सरकार यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) को लेकर बिल पेश कर सकती है। इस पर पूरे देश की निगाहें हैं। कुछ दिनों पहले ही पीएम मोदी ने यूसीसी की वकालत की थी।

FotoJet 92

Parliament Monsoon Session: 23 दिन तक चलेगा मानसून सत्र

केंद्रीय संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी ने संसद सत्र के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होगा, जो 11 अगस्त तक चलेगा। प्रल्हाद जोशी ने ट्वीट कर बताया कि 23 दिन तक चलने वाले इस सत्र में कुल 17 बैठकें होंगी। उन्होनें कहा, “मैं सभी पार्टियों से सत्र के दौरान संसद के विधायी और अन्य काम-काज में रचनात्मक योगदान देने की अपील करता हूं।”

UCC बिल हो सकता है पेश

बता दें, इस मानसून सत्र में कई अहम बिल पेश किए जा सकते हैं। इनमें यूसीसी भी एक है जिसपर इस वक्त पूरे देश की नजरें टिकी हैं। कुछ दिनों पहले ही पीएम मोदी ने यूसीसी की वकालत की थी। पूरे देश में यूसीसी को लेकर राजनीति गर्म है।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here