पंडित जवाहरलाल नेहरू (Pandit Jawaharlal Nehru) की आज 132वीं जयंती (132th Birth Anniversary of Pandit Jawaharlal Nehru) है। पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन को बाल दिवस (Childrens Day 2021) के रूप में मनाया जाता है। आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को बच्चों से बेहद प्यार था। इसलिए उनका जन्मदिन बाल दिवस को समर्पित है। नेहरू को बच्चों से इतना प्यार था कि बच्चे उन्हें प्यार से चाचा नेहरू कहते थे। नेहरू का मानना था कि बच्चे आने वाले कल का भविष्य हैं। उन्हें प्यार और देखभाल की जरूरत है। इसी तरह नेहरू के कई अनमोल विचार हैं, जो कि आज की युवा पीढ़ी में जोश भर देते हैं।
पंडित जवाहरलाल नेहरू के अनमोल विचार
- जो पुस्तकें हमें सोचने के लिए विवश करती हैं, वे हमारी सबसे अच्छी सहायक हैं।
- जो व्यक्ति सब कुछ पा चुका है वह हर एक चीज शांति और व्यवस्था के पक्ष में चाहता है।
- चुनाव जनता को राजनीतिक शिक्षा देने का विश्वविद्यालय है।
- बहुत अधिक सतर्क रहने की नीति सभी खतरों में सबसे बड़ा खतरा है।
- समाजवाद…ना केवल जीने का तरीका है, बल्कि सामजिक और आर्थिक समस्यों के निवारण के लिए एक वैज्ञानिक दृष्टिकोण है।
- यदि पूंजीवादी समाज की शक्तियों को अनियंत्रित छोड़ दिया जाए तो वो अमीर को और अमीर और गरीब को और गरीब बना देंगी।
- असफलता तभी आती है जब हम अपने आदर्श, उद्देश्य, और सिद्धांत भूल जाते हैं।
- लोकतंत्र अच्छा है। मैं ऐसा इसलिए कह रहा हूँ क्योंकि बाकी व्यवस्थाएं और बुरी हैं।
- एक नेता या कर्मठ व्यक्ति संकट के समय लगभग हमेशा ही अवचेतन रूप में कार्य करता है और फिर अपने किये गए कार्यों के लिए तर्क सोचता है।
- संकट के समय हर छोटी चीज मायने रखती है।
पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हुआ था। 17 साल तक प्रधानमंत्री का पद संभालने वाले पंडित जवाहरलाल नेहरू का निधन 27 मई 1964 में भारत की राजधानी नई दिल्ली में हुआ था।
यह भी पढ़ें:
Childrens Day 2021: देशभर में मनाया जा रहा है बाल दिवस, जानें इतिहास
Childrens Day 2021: जानिए क्यों 14 नवंबर को ही मनाया जाता है बाल दिवस?