पाकिस्तान की पुरानी राजधानी कराची में बड़ा धमाका हुआ है। धमाके में बिल्डिंग के परखच्चे उड़ गए हैं। घटना में 5 लोगों की मौत हो चुकी है और 20 लोग घायल बताए जा रहे हैं। धमाका कैसे हुआ इस बात का अभी तक कोई खुलासा नहीं हुआ है।

स्थानिय मीडिया से बात करते हुए अधिकारियों ने बताया, घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। घटना का कारण साफ नहीं हुआ है। हालांकि, मुबीना टाउन पुलिस एसएचओ ने कहा कि यह एक सिलेंडर ब्लास्ट लगता है। उन्होंने कहा कि बम निरोधक दस्ता विस्फोट के कारण का पता लगाने के लिए आ रहा है।

घटनास्थल पर कानून प्रर्वतन एजेंसियां और बचाव अधिकार मौजूद हैं। मलबे के नीचे और भी लोग फंसे हैं उन्हें निकालने की कोशिश जारी है। एलएएएस ने इलाके को पूरी तरह से सील कर दिया है।

गुलशन-ए-इकबाल में मसकन चौरंगी में दो मंजिला इमारत में विस्फोट हुआ है जिसमें कई लोग घायल हो गए। आस -पास की इमारतों की खिड़कियां भी चकनाचूर हो गई हैं।

स्थानिय लोगो का कहना है कि, धमाका इतना तेज हुआ की आस-पास के घरों की दिवारों से मिट्टी गिरने लगी, खिड़कियों के कांच टूट गए। कुछ समझ में नहीं आया कि हुआ क्या है ? अफरा तफरी का माहौल बन गया था।

घटनास्थल के आस-पास खड़ी गाड़िया भी क्षति ग्रस हो गई। बिल्डिंग के नीचे से गुजरने वाले लोग भी इसका शिकार हो गए हैं। घायलों का इलाज चल रहा है।

कल ही कराची के शीरीन जिन्ना कॉलोनी के पास एक बस टर्मिनल के प्रवेश द्वार पर  बम विस्फोट होने से पांच लोग घायल हो गए थे। पुलिस जांचकर्ताओं ने कहा था कि यह आईईडी था, जिसे टर्मिनल के गेट पर लगाया गया था। दोपहर साढ़े तीन बजे के बाद आईईडी रखी गई थी। इस धमाके में पांच लोग घायल हो गए थे।

krachi..

कराची ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है। लोग सलामती की दुआ कर रहे हैं। एक ट्वीटर यूजर ने घटना का वीडियो शेयर किया है जो कि बेहद भयानक है।

सिंध के मुख्यमंत्री मुराद अली शाह ने इस घटना को लेकर कराची के आयुक्त को इस संबंध में एक विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों को घटना में घायल लोगों के लिए चिकित्सा उपचार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया और दुख भी जताया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here