Owaisi: Delhi Police ने भड़काऊ भाषण देने पर ओवैसी के खिलाफ दर्ज की FIR

Owaisi:दिल्ली पुलिस की आईएफएसओ शाखा ने बुधवार को भड़काऊ भाषण टिप्पणी करने के मामले में एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर नामजद मुकदमा दर्ज किया है। इसमें स्वामी यति नरसिम्हानंद का भी नाम शामिल है।

0
187
Asaduddin Owaisi On Mughal
Asaduddin Owaisi

Owaisi: दिल्ली पुलिस की इंटेलीजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रेटजिक ऑपरेशन (IFSO) विंग ने भड़काऊ भाषण देने के आरोप में एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और नूपुर शर्मा समेत करीब 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। दिल्ली पुलिस की आईएफएसओ शाखा ने बुधवार को भड़काऊ भाषण टिप्पणी करने के मामले में एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर नामजद मुकदमा दर्ज किया है। इसमें स्वामी यति नरसिम्हानंद का भी नाम शामिल है।

इसके अलावा दिल्ली पुलिस ने नूपुर शर्मा, सबा नकवी और नवीन जिंदल समेत 11 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। जिसमें नवीन जिंदल, पत्रकार सबा नकवी, शादाब चौहान, मौलाना मुफ्ती नदीम, अब्दुर रहमान, गुलजार अंसारी, अनिल कुमार मीणा और पूजा शकुन के खिलाफ़ FIR दर्ज किया गया है। अब दिल्ली पुलिस अब इन लोगों को पूछताछ के लिए नोटिस भेजेगी।

owaisi 22
Asaddudin Owaisi

Owaisi: पुलिस ने की सख्‍ती

दिल्‍ली पुलिस के अनुसार उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई हुई है। जो दंगा भड़काने के इरादे से जानबूझकर लोगों को उकसाने, किसी भी धर्म का अपमान करने के इरादे से पूजा स्थल को चोट पहुंचाने या अपवित्र करने और सार्वजनिक शरारत करने वाले कोई बयान, अफवाह को रिपोर्ट करना,प्रकाशित करना या प्रसारित करने का प्रयास करते हैं। दिल्‍ली पुलिस ने विवादित टिप्‍पणी के मामले में अब तक कुल 32 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।दिल्ली पुलिस की IFSO यूनिट ने अलग-अलग प्रावधानों के तहत संसद मार्ग थाने में केस दर्ज किया।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here