एपीएन न्यूज चैनल के तत्वावधान में आज (शुक्रवार) से कुशीनगर महोत्सव का आयोजन शुरू हो गया है। इस महोत्सव में कई रंगारंग कार्यक्रम, लुभावनी प्रस्तुतियां, अलग-अलग संस्कृतियां आदि देखने को मिलेंगी। लेकिन इसके अलावा यह महोत्सव इसलिए भी अपने आप में खास है क्यों कि ये महोत्सव देश में ऩए-ऩए प्रतिभाओं और कलाकारों को एक मंच भी मुहैया कराता है जहां लोग अपनी प्रतिभा को देश-दुनिया के सामने रख सकते हैं। इस महोत्सव का उद्देश्य कुशीनगर में पर्यटन को बढ़ावा देना, लोक कलाओं का संरक्षण व संव‌र्द्धन करना और पूर्वांचल की उन विभूतियों को सम्मानित करना है, जिनके बल पर पूर्वांचल का नाम विश्व पटल पर अंकित है।

KUSHINAGAR newएपीएन न्यूज द्वारा आयोजित यह महोत्सव कुछ वर्षों से चला आ रहा है। एपीएन ने पूर्वांचल के कई प्रतिभाओं को खोजने का काम किया है जो आज अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी देश का नाम रोशन कर रहे हैं।  बुद्ध इंटर कॉलेज कुशीनगर के लीलावती स्टेडियम में महोत्सव 12 नवंबर तक चलेगा।

कुशीनगर महोत्सव का उद्घाटन योगी सरकार के राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी ने किया। इस उपलक्ष्य में सपा के दिग्गज नेता शिवपाल यादव भी मौजूद थे। साथ ही स्थानीय विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी भी कार्यक्रम में मौजूद थे। कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य स्तरीय महिला वालीबाल प्रतियोगिता से हुआ। सभी नेताओं और दर्शकों ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हुए उनका उत्साहवर्धन करने का काम किया। इसके अलावा भोजपुरी के लोकगायकों ने भी अपनी आवाज से पूरे यूपी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कुशीनगर महोत्सव के होने से यहां के स्थानीय निवासियों में काफी आत्मविश्वास जागा है। इस महोत्सव को कुशीनगर के विकास से भी जोड़ कर देखा जा रहा है। कुशीनगर महोत्सव के अगले दो दिनों में और भी कई बेहतरीन प्रतिभाएं देखने को मिलेंगी। साथ ही कई दिग्गज नेताओं और वरिष्ठ कलाकारों का इस महोत्सव में आने की उम्मीद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here