Nitin Gadkari बोले- Elon Musk का भारत में स्वागत है लेकिन उन्हें ‘Make in India’ पर जोर देना होगा

0
166
Nitin Gadkari
Nitin Gadkari

Nitin Gadkari: केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को कहा कि टेस्ला के सीईओ एलोन मस्क का भारत में स्वागत है लेकिन कंपनी को ‘मेक इन इंडिया’ पर जोर देना चाहिए। नई दिल्ली में एक कार्यक्रम में बोलते हुए, गडकरी ने कहा कि भारत सभी इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए एक बड़ा बाजार है।

उन्होंने कहा, “अगर एलोन मस्क भारत में निर्माण के लिए तैयार हैं, तो हमारे पास सभी दक्षताएं और तकनीक हैं। उनसे हमारा अनुरोध भारत में निर्माण करने का है। भारत एक बहुत बड़ा बाजार है, हमारे यहां बंदरगाह हैं। वह भारत में बना सकते हैं और निर्यात कर सकते हैं। “

Nitin Gadkari बोले- ”चीन में निर्माण कर भारत में बेचना सही नहीं”

केंद्रीय मंत्री Nitin Gadkari ने कहा कि कंपनी को चीन से कारों का आयात नहीं करना चाहिए, यह कहते हुए कि यह एक अच्छा प्रस्ताव नहीं है। उन्होंने कहा, “लेकिन मान लीजिए कि वह चीन में निर्माण करना चाहते हैं और भारत में बेचना चाहता हैं, यह एक अच्छा प्रस्ताव नहीं हो सकता है।”

इससे पहले जनवरी में, मस्क ने कहा था कि उनकी कंपनी को भारत में अपनी कार लॉन्च करने में ‘कई चुनौतियों’ का सामना करना पड़ रहा है, और टेस्ला बाधाओं को दूर करने के लिए सरकार के साथ काम कर रही है।

इसी बीच मंगलवार को एलन मस्क ने ट्विटर को खरीद लिया। एक सप्ताह से अधिक समय तक मूल्यांकन करने के बाद माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ने मस्क के अरबों डॉलर के सौदे को स्वीकार कर लिया।

संबंधित खबरें…

Elon Musk bought Twitter: एलन मस्क के हाथ में Twitter का फुल कंट्रोल, किए जाएंगे ये बदलाव