National Herald Case: सोनिया गांधी की आज फिर ED दफ्तर में पेशी, कांग्रेस ऑफिस में सुरक्षा कड़ी

आज सोनिया गांधी से ईडी तीसरी बार पूछताछ करने जा रही है। इसे देखते हुए दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस दफ्तर के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी है।

0
163
National Herald Case: सोनिया गांधी की आज फिर ED दफ्तर में पेशी, कांग्रेस ऑफिस में सुरक्षा कड़ी
National Herald Case: सोनिया गांधी की आज फिर ED दफ्तर में पेशी, कांग्रेस ऑफिस में सुरक्षा कड़ी

National Herald Case: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी आज तीसरी बार ईडी दफ्तर में पेश होने वाली हैं। नेशनल हेराल्ड केस में फंसी सोनिया गांधी से सवाल पूछने के लिए ईडी ने सवालों की लिस्ट तैयार कर ली है। इस कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेस सड़कों पर उतर आई है। मंगलवार को भी ईडी ने सोनिया गांधी से पूछताछ की थी। तब भी कांग्रेस ने पूरे देश में भारी प्रदर्शन किया था तो वहीं, दिल्ली में इस कार्रवाई के खिलाफ जमकर हंगामा हुआ था।

दिल्ली में हुए कांग्रेस के प्रदर्शन में राहुल गांधी भी सड़क पर उतरे थे। राहुल गांधी संसद के पास धरने पर बैठे तो पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। राहुल गांधी समेत दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस के करीब 250 नेताओं को हिरासत में लिया, जिनमें से 57 सांसद थे।

Sonia Gandhi
National Herald Case: Sonia Gandhi

गौरतलब है कि, मंगलवार को हुई पूछताछ में सोनिया गांधी से यंग इंडियन को लेकर सवाल किए गए थे। जानकारी के मुताबिक ED ने सवाल किया कि, यंग इंडियन बनाने का आइडिया किसका था?, यंग इंडियन को लेकर कितनी बैठकों में आप शामिल थी?, क्या यंग इंडियन को लेकर कोई बैठक 10 जनपथ में भी हुई?, क्या आपको और राहुल गांधी को सीधा फायदा नहीं हुआ?

ईडी की इस पूछताछ को कांग्रेस ने तानाशाही बताया है। बता दें कि इस केस में सोनिया गांधी समेत कई कांग्रेस नेताओं को आरोपी बनाया गया है। सोनिया गांधी से पहले राहुल गांधी से ईडी ने करीब 50 घंटे की पूछताछ की थी।

National Herald Case: कांग्रेस अध्यक्ष से अब तक दो दौर की पूछताछ की गई पूरी

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी आज तीसरी बार ईडी के सामने पेश होने वाली हैं। इससे पहले बीते मंगलवार को उनसे पूछताछ की गई थी। इसके विरोध में कांग्रसे ने राजघाट पर सत्याग्रह करने के लिए पुलिस से अनुमति मांगी थी। हालांकि दिल्ली पुलिस ने इसकी इजाजत नहीं दी। साथ ही धारा 144 भी लागू कर दी गई थी। तब राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस सांसदों ने संसद से विजय चौक तक पैदल मार्च किया था। पार्टी का इरादा राष्ट्रपति भवन तक मार्च करने का इरादा था, लेकिन पुलिस ने सभी को विजय चौक पर ही रोक लिया।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here