National Herald Case: सोनिया गांधी से 6 घंटे तक ED ने की पूछताछ, कांग्रेस अध्यक्ष को कल फिर किया गया तलब

नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया गांधी से पूछताछ के विरोध में कांग्रेस पूरे देश में विरोध प्रदर्शन करने वाली है। दिल्ली में इस प्रदर्शन को देखते हुए, पुलिस ने ट्रैफिक अलर्ट जारी किया है।

0
268
National Herald Case: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से ED की पूछताछ जारी, हिरासत में लिए गए राहुल गांधी
National Herald Case: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से ED की पूछताछ जारी, हिरासत में लिए गए राहुल गांधी

National Herald Case: नेशनल हेराल्ड केस में ED ने आज सोनिया गांधी से 6 घंटे तक तक पूछताछ की है। जहां अब प्रवर्तन निदेशालय ने कल एक बार फिर सोनिया गांधी को पूछताछ के लिए समन भेजा है। बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय ने मंगलवार को नेशनल हेराल्ड अखबार से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी से दूसरी बार पूछताछ की।

National Herald Case: नेशनल हेराल्ड केस में ईडी सोनिया गांधी से आज पूछताछ कर रही है। ऐसे में उनके साथ प्रियंका गांधी भी मौजूद हैं। वहीं, राहुल गांधी इस कार्रवाई के विरोध में धरने पर बैठ गए हैं। राहुल गांधी विजय चौक पर पार्टी के अन्य कार्यकार्ताओं के साथ धरने पर बैठे हैं। जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने राहुल गांधी पर कार्रवाई करते हुए उन्हें हिरासत में ले लिया है। राहुल गांधी के साथ पार्टी के कई सांसद भी मौजूद हैं। कांग्रेस के सभी सांसद आज पैदल राष्ट्रपति भवन तक मार्च करेंगे। नेशनल हेराल्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले को लेकर राहुल गांधी से ईडी पहले ही पूछताछ कर चुका है।

इस पेशी को देखते हुए एक बार फिर कांग्रेस के तमाम कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए हैं। देश भर में महात्मा गांधी की प्रतिमाओं के सामने कांग्रेस प्रदर्शन कर रही है। उधर, दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस को राजघाट पर विरोध प्रदर्शन करने की अनुमति देने से इंकार कर दिया। यहां धारा 144 लागू कर दी गई है।

National Herald Case: सत्याग्रह की नहीं मिली इजाजत

कांग्रेस के मुताबिक दिल्ली पुलिस ने राजघाट पर “सत्याग्रह” करने की अनुमति नहीं दी है। सोनिया गांधी से पूछताछ के मुद्दे पर कांग्रेस के सांसद प्रदर्शन करेंगे। उनका आरोप है कि मोदी सरकार राजनीतिक प्रतिशोध के तहत केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। इसके बाद पार्टी मुख्यालय आकर प्रदर्शन करेंगे। इसे लेकर सोमवार शाम कांग्रेस नेताओं की अहम बैठक हुई। फिलहाल आज सुबह संसद में भी पार्टी नेता बैठक करेंगे।

साथ ही कांग्रेस मुख्यालय में बड़ी संख्या में पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को जमा होने का आदेश दिया गया है। हालांकि, संसद सत्र के कारण पुलिस ने कांग्रेस दफ्तर में इक्ट्ठा होने और प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं दी है।

National Herald Case: दिल्ली पुलिस ने जारी किया ट्रैफिक अलर्ट

नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया गांधी से पूछताछ के विरोध में कांग्रेस पूरे देश में विरोध प्रदर्शन करने वाली है। दिल्ली में इस प्रदर्शन को देखते हुए, पुलिस ने ट्रैफिक अलर्ट जारी किया है। सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक मोतीलाल नेहरू मार्ग, अकबर रोड, मान सिंह रोड, जनपथ, गोल मेथी जंक्शन, तुगलक रोड जंक्शन, क्यू-पॉइंट जंक्शन, सुनहरी मस्जिद और मौलाना आजाद रोड जंक्शन पर पुलिस ने लोगों से सफर न करने के लिए कहा है। दिल्ली पुलिस की ओर से ट्रैफिक को लेकर खास इंतजाम किए गए हैं।

National Herald Case: 21 जुलाई को भी हुई थी पूछताछ

National Herald Case: सोनिया गांधी आज फिर होगी ED दफ्तर में पेश, कांग्रेस को नहीं मिली प्रदर्शन की इजाजत
National Herald Case

नेशनल हेराल्ड मामले में कथित मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में बीते 21 जुलाई को सोनिया गांधी से ईडी करीब दो घंटे पूछताछ कर चुकी है। पहले दौर में उन्होंने ईडी के 28 सवालों के जवाब दिए थे। इस दौरान उनकी तबीयत को देखते हुए ईडी ने दफ्तर में उनके साथ एक व्यक्ति को रहने की अनुमति दी थी। इस कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेस ने देशभर में प्रदर्शन किया था। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे कई नेताओं और सांसदों को हिरासत में भी लिया था। बता दें कि, बीते महीने जून में राहुल गांधी से करीब 50 घंटे तक पूछताछ चली थी। तब भी कांग्रेस ने लगातार 5 दिन प्रदर्शन किया था।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here