MP Elections 2023: मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बड़ा चुनावी वादा किया है। राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि अगर उनकी पार्टी केंद्र में सत्ता में आती है, तो वह देश में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लोगों की सही संख्या जानने के लिए जाति आधारित जनगणना कराएगी। बता दें, बिहार में नीतीश सरकार ने भी जातिगत जनगणना करवाई है, जिसके आंकड़े अभी तक जारी नहीं किए गए हैं।

MP Elections 2023: “OBC की सही संख्या जानने के लिए कराएंगे जाति-आधारित जनगणना”
दरअसल, लोकसभा सांसद राहुल गांधी मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले के कालापीपल विधानसभा क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा, ‘सत्ता में आने के तुरंत बाद, हम सबसे पहला काम देश में ओबीसी की सही संख्या जानने के लिए जाति-आधारित जनगणना कराएंगे, क्योंकि कोई भी उनकी सही संख्या नहीं जानता है।’ कांग्रेस नेता ने दावा किया कि देश को कैबिनेट सचिव और सचिवों सहित केवल 90 अधिकारी चला रहे हैं, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसदों और विधायकों की देश में नीतियां और कानून बनाने में कोई भूमिका नहीं है।
MP Elections 2023: देश में भ्रष्टाचार का ”केंद्र” बना मध्य प्रदेश
राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि बीजेपी के निर्वाचित सदस्यों के बजाय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सदस्य और नौकरशाह कानून बना रहे हैं। मध्य प्रदेश को देश में भ्रष्टाचार का ”केंद्र” करार देते हुए राहुल ने कहा, ‘व्यापमं जैसे घोटालों ने राज्य को हिलाकर रख दिया है। एमबीबीएस की सीट बेची जाती है, परीक्षा के पेपर बेचे जाते हैं, लीक होते हैं और बच्चों के भोजन, गणवेश के अलावा महाकाल लोक कॉरिडोर के निर्माण में भी चोरी की गई।’
यह भी पढ़ें: