Modi Government ने दिल्ली-NCR में प्रदूषण नियंत्रण के लिए टास्क फोर्स का गठन किया

0
268
GRAP and Citizen Charter top news
Air Quality of Delhi

सुप्रीम कोर्ट में गुरुवार को दिल्ली-एनसीआर प्रदूषण मामले पर सुनवाई के दौरान Modi Government ने दाखिल हलाफ़नमे में जानकारी दी है कि केंद्र सरकार ने प्रदूषण नियंत्रण के लिए टास्क फोर्स का गठन किया है।

केंद्र ने 5 सदस्यी इंफोर्समेंट टास्क फोर्स और फ्लाईंग स्कवायड का गठन किया। इस टास्क फोर्स को सजा देने और प्रदूषण के रोकथाम के लिए काम करने की भी विधायी शक्तियां होंगी।

टास्क फोर्स की अध्यक्षता CAQM के चेयरपर्सन एम एम कुट्टी करेंगे

जानकारी के मुताबिक इस इंफोर्समेंट टास्क फोर्स की अध्यक्षता CAQM के चेयरपर्सन एम एम कुट्टी करेंगे। जबकि CPCB के चेयरमैन तन्मय, DG TERI के विभा दवान, मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड पूर्व चेयरमैन एनके शुक्ला, CAQM NGO के सदस्य आशीष दवान इस इंफोर्समेंट टास्क फोर्स के सदस्य होंगे।

केंद्र ने फिलहाल 17 फ्लाइंग स्क्वायड बनाए हैं। इसके साथ ही अगले 24 घंटे में फ्लाइंग स्क्वायड की संख्या बढ़ा पर 40 कर दी जाएगी, जो सीधा इंफोर्समेंट टास्क फोर्स को रिपोर्ट करेंगे। ये फ्लाइंग स्कावयड सीधे इंफोर्समेंट टास्क फोर्स को रिपोर्ट करेंगे।

वकील विकास सिंह ने कहा कि टास्क फोर्स को फ्लाइंग स्क्वायड की शक्तियां दी जाएं

इससे पूर्व याचिकाकर्ता के वकील विकास सिंह ने कहा कि कोर्ट से टास्क फोर्स के गठन की आवश्यकता के बारे में बताया। विकास सिंह ने कहा कि टास्क फोर्स को फ्लाइंग स्क्वायड की शक्तियां दी जाएं, जो निर्देशों का उल्लंघन करने पर तत्काल एक्शन ले सकें। जैसे सीज करने की शक्तियां दी जाएं।

विकास सिंह ने कहा कि आज 500 AQI है और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जो प्रतिबंध लगाए गए हैं, वो सभी के लिए समान होने चाहिए।

इसे भी पढ़ें: Vidyut Mohan का नवाचार वायु प्रदूषण के लिए हो सकता है गेमचेंजर, PM ने की मुलाकात