MCD Election 2022: दिल्ली MCD चुनाव के लिए AAP ने 117 उम्मीदवारों की जारी की दूसरी लिस्ट, कहां से किसे मिला टिकट? यहां जानें

0
184
MCD Election 2022
MCD Election 2022

MCD Election 2022: आम आदमी पार्टी ने शनिवार को दिल्ली नगर निगम के लिए 4 दिसंबर को होने वाले चुनाव के लिए 117 उम्मीदवारों की दूसरी सूची की घोषणा कर दी है। इसके पहले पार्टी ने शुक्रवार को अपने 134 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। वहीं पार्टी ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट पहले ही जारी कर दी है। 7 दिसंबर को चुनाव के नतीजे आएंगे।

MCD Election 2022
MCD Election 2022

MCD Election 2022: नामांकन भरने की अंतिम तारीख 14 नवंबर

बता दें कि दिल्ली नगर निगम में 250 वार्ड है। यहां चुनाव के लिए पिछली बार की तरह ही EVM यूज किया जाएगा। यहां 50 हजार से ज्यादा इवीएम रखे गए हैं। वोटिंग सुबह 8 बजे से शुरू होकर शाम 5 बजे चक चलने वाली है। वैसे तो दिल्ली में 70 विधानसभा सीटें हैं लेकिन चुनाव केवल 68 सीटों पर ही होने वाला है। यानी 68 सीटों में कुल 250 वार्ड है।

MCD Election 2022
MCD Election 2022

नामांकन प्रक्रिया 7 नवंबर से ही शुरू हो गई है। नामांकन भरने की अंतिम तारीख 14 नवंबर यानि कल है। नामांकन पत्र वापस लेने की आखिरी तारीख 16 नवंबर तय की गई है। अरविंद केजरीवाल ने लिस्ट जारी करते हुए पत्रकारों के संबोधन में कहा कि ये सरकार केवल प्रेस कॉन्फ्रेंस करती हैं और 24 घंटे अरविंद केजरीवाल को गाली देते हैं।

MCD Election 2022
MCD Election 2022

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वो मुझे धोखेबाज, आतंकवादी, खालिस्तानी और न जाने क्या-क्या कहा। यह कैसी राजनीति है? केरीवाल ने भाजपा को चुनौती दी थी कि वह जनता को बताए कि उसने पिछले 15 वर्षों में एमसीडी में क्या किया है।

MCD Election 2022
MCD Election 2022

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here