म्यांमार में रखाइन प्रांत में हिन्दुओं की 28 हिन्दुओं की सामूहिक कब्र मिली है। वहीं खबरों की मानें तो  म्यांमार सेना के अनुसार इन हिंदुओं की हत्या रोहिंग्या आतंकियों ने की है।

बता दें कि यह बयान म्यांमार आर्मी की तरफ से कल शाम को जारी किया गया। न्यूज एजेंसी ने इस बयान की जानकारी दी। सेना प्रमुख की वेबसाइट पर पोस्ट किए हुए बयान के अनुसार रखाइन राज्य में तलाशी के दौरान एक सामूहिक कब्रगाह मिली है। इसमें 28 हिंदुओं के कंकाल बरामद हुए हैं। आर्मी का आरोप है कि इन हिंदुओं की हत्या रोहिंग्या मिलिटेंट्स ने की है। हत्या के बाद इनकी बॉडीज को गड्ढा खोदकर उसमें दफना दिया गया।

इसके अलावा पोस्ट के मुताबिक रखाइन राज्य में अराकान रोहिंग्या साल्वेशन आर्मी (ARSA) के आतंकियों ने काफी क्रूर और हिंसक तरीके से इन हिंदुओं की हत्या की है। म्यांमार सरकार का दावा है कि ARSA समूह ने पुलिस चौकियों पर हमले किए, जिसके बाद सेना ने इतना बड़ा अभियान चलाया कि संयुक्त राष्ट्र का मानना है मुस्लिम अल्पसंख्यकों का सफाया हुआ है।

वहीं म्यामांर सरकार के प्रवक्ता जाव ह्ते ने भी कल इन 28 शव मिलने की पुष्टि की है। उत्तरी रखाइन में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी की मानें तो उन्होंने प्रत्येक जगह पर 10 से 15 शवों को दफनाया हुआ था। सेना प्रमुख ने कहा है कि जिस गांव में शव मिले हैं उसका नाम ‘ये बाव क्या है’ जो उत्तरी रखाइन में हिंदू और मुसलमान समुदायों की बस्ती ‘खा मायुंग सेइक’ के निकट है।

इलाके के हिंदुओं ने भी एएफपी को बताया कि आतंकवादी 25 अगस्त को उनके गांवों में घुस थे। उन्होंने अपने सामने आने वाले कई लोगों की हत्या कर दी और कुछ अन्य को अपने साथ जंगल ले गए।

गौरतलब है कि पिछले कई सालों से म्यांमार सेना और रोहिंग्या मुस्लिमों के बीच संघर्ष चलता आ रहा है। रोहिंग्या मुसलमानों पर कई बार सेना के जवानों को मारने का आरोप भी लगा है। माना जा रहा है कि इस क्षेत्र से करीब 30,000 हिंदू और बौद्ध लोगों को भी अपने घर छोड़कर भागना पड़ा है। सेना के मुताबिक सुरक्षा बलों को 20 महिलाओं और 8 पुरुषों के शव मिले हैं। इनमें से छह की उम्र 10 साल से कम है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here