प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई नेताओं ने देश के प्रथम राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर स्मरण करते हुए नमन किया है। देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद का जन्म 3 दिसंबर 1884 को हुआ। उनकी आज134 वीं जयंती है। पीएम मोदी ने अपने संदेश में कहा “देश के प्रथम राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद को उनकी जयंती पर कोटि कोटि नमन। अप्रतिम प्रतिभा के धनी एवं सादा जीवन उच्च विचार के प्रतीक राजेन्द्र बाबू देशवासियों के लिए सदा प्रेरणास्रोत रहेंगे। डॉ राजेंद्र प्रसाद 26 जनवरी 1950 से 13 मई 1962 तक राष्ट्रपति पद पर रहे।

अशोक गहलोत ने अपने संदेश में कहा, देश के प्रथम राष्ट्रपति, भारत रत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद को उनकी जयंती पर मेरी श्रद्धांजलि। उनके जीवन और मूल्य आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणादायक बनाएंगे।

टंडन और नीतीश ने डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की जयंती पर उन्हें नमन किया

बिहार के राज्यपाल लालजी टंडन और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज देशरत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की 134वीं जयंती के अवसर पर उन्हें नमन किया और श्रद्धांजलि अर्पित की। टंडन और कुमार ने यहां राजेन्द्र चौक स्थित देशरत्न डॉ.राजेन्द्र प्रसाद की प्रतिमा स्थल पर आयोजित राजकीय समारोह में  उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और श्रद्धा सुमन अर्पित की। राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने महिला चरखा समिति की चरखा कात रही महिलाओं के बीच खादी का वस्त्र वितरण कर उन्हें प्रोत्साहित भी किया।  टंडन एवं कुमार इसके बाद राजेन्द्र घाट पहुंचे जहां उन्होंने देशरत्न डॉ. प्रसाद की समाधि स्थल पर पुष्प चक्र चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी । इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी, पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव, विधायक श्याम रजक, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधीजी समेत कई अन्य सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने भी प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद को नमन किया तथा श्रद्धासुमन अर्पित की।  सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के कलाकारों ने देशभक्ति गीत गाये।

-साभार, ईएनसी टाईम्स

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here