मिस्टर इंडिया रह चुके बॉडी बिल्डर मनोज पाटिल (Mister India Body Builder Manoj Patil) ने मुंबई स्थित अपने घर पर आत्महत्या की कोशिश (Tries To Comit Suicide) की है। मिली जानकारी के अनुसार खुदकुशी से पहले मनोज ने एक नोट लिखा है जिसमें अभिनेता और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर साहिल खान (Sahil Khan) को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया है। यह सुसाइड नोट ओशिवारा के पुलिस अधिकारी के नाम लिखा गया है।
8 सेप्टेंबर को मनोज पाटिल ने साहिल खान के खिलाफ ओशिवारा पुलिस स्टेशन में एक लिखित शिकायत दी थी कि साहिल खान उसे परेशान कर रहा है लेकिन पुलिस ने कोई एक्शन नही लिया इसलिए कल रात नींद की गोली खा के आत्महत्या करने की कोशिश की।
Sahil Khan पर साइबर बुलिंग का लगाया आरोप

इस पत्र में मनोज पाटिल ने साहिल खान पर साइबर बुलिंग और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। इतनी ही नहीं मनोज ने सोशल मीडिया पर ऑडियो पोस्ट कर अपने दर्द को बया किया है। मनोज पाटिल को मुंबई के कूपर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
यह भी पढ़ें:
Sonu Sood के घर Income Tax का छापा, मचा हड़कंप
Bigg Boss Grand Finale: शो के 5 हफ्ते पूरे, जानिए कब और कैसे देख सकेंगे ग्रैंड फिनाले