Maharashtra News: महाराष्ट्र में 19 फरवरी शनिवार को Covid-19 के 1,635 नए मरीज सामने आए हैं। वहीं शनिवार रात स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किए गए हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में 29 लोगों ने कोरोना से जान भी गंवाई हैं। 1,635 नए मरीज मिलने के बाद अब मुंबई में कुल 18,368 कोरोना के मरीज हो गए हैं जिनका इलाज अभी चल रहा है। वहीं कोरोना से 29 लोगों की मौत के बाद अब राज्य में अब तक कुल कोरोना से मरने वालों की संख्या 1 लाख 43 हजार 536 हो गई है। वहीें बात अगर पूरे भारत की करें तो 24 घंटों में पूरे देश में कोरोना के 253,739 मामले सामने आए हैं। इनमें ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 420,37,536 है, जबकि 5,11,230 लोगों की मृत्यु हुई है। देश में पॉजिटिविटी दर 1.13 फीसदी पहुंच गई है।
Maharashtra News:कोरोना से कितने मरीज हुए ठीक?
स्वास्थ्य विभाग द्वारा हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक 24 घंटे में 4,394 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं। महाराष्ट्र में अब तक कुल 76 लाख 91 हजार 064 लोग कोरोना से ठीक होकर घर जा चुके हैं।
महाराष्ट्र में ऑमिक्रोन के कितने मरीज?
राज्य में 19 फरवरी को एक भी ऑमिक्रोन के मरीज नहीं पाए गए हैं। वहीं अब तक राज्य में कुल 4,456 ऑमिक्रोन के मरीज पाए गए हैं। जिसमें 3,768 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं और 688 ऑमिक्रोन संक्रमित मरीजों का इलाज जारी है।
संबंधित खबरें: