भाजपा को केंद्र की सत्ता में आए तीन साल पूरे हो गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में 26 मई 2014 को भारी बहुमत से बनी भाजपा सरकार को पार्टी एक त्योहार के रूप में मना रही है। जहां पूरा देश सरकार के कार्यकाल पर चर्चा कर रहा है, तो वहीं भाजपा देश में जगह-जगह कार्यक्रम पेश कर अपनी उपलब्धियां गिना रही है।

इन सब की परवाह न करते हुए, राष्ट्रीय जनता दल के मुखिया लालू प्रसाद यादव ने भी ट्वीटर के माध्यम से भाजपा के 3 साल का लेखा जोखा अपनी भाषा में बता दिया।

लालू प्रसाद ने भाजपा पर तंज कसते हुए ट्वीट में लिखा है कि भाजपा ने 3 साल में चाय से लेकर गाय तक की उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि भाजपा ने लोगों के बीच धर्म के नाम पर भ्रम फैलाने का काम किया है।

लालू प्रसाद ने मोदी सरकार द्वारा 3 तलाक पर कदम उठाये जाने को लेकर भी तंज कसा है। लालू ने सभी शब्दों की राइमिंग करते हुए ट्वीट किया है। जैसे तीन तलाक को तीन दलाल से जोड़ा है। हालांकि लालू ने भाजपा में 3 दलाल किसे कहा है यह स्पष्ट नहीं है।

उन्होंने राइमिंग को बरकरार रखते हुए भाजपा के उपलब्धियों में गंगा और दंगा बताया है। बता दें कि लालू प्रसाद हमेशा से भाजपाईयों को दंगा करने वाले बताते रहे हैं।

उन्होंने अपने ट्वीट के आखिर में लिखा है कि यही है न 3 साल की उपलब्धियां। उन्होंने कहा है कि इसके अलावा 3 साल में और हुआ ही क्या है ? और होना भी क्या है?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here