सोनिया गांधी के आरोपों पर किरेन रिजिजू का पलटवार, बोले- केवल 1975 में मरा था भारतीय लोकतंत्र

सोनिया गांधी ने पीएम मोदी पर साधा था निशाना

0
108
Kiren Rijiju:सोनिया गांधी के आरोपों पर किरेन रिजिजू का पलटवार
Kiren Rijiju:सोनिया गांधी के आरोपों पर किरेन रिजिजू का पलटवार

Kiren Rijiju:पिछले दिनों कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने देश के लोकतंत्र और मोदी सरकार में संस्थानों की स्वतंत्रता पर टिप्पणी करते हुए कई आरोप लगाई थीं। उन्होंने मोदी सरकार पर जांच एजेंसियों के दुरुपयोग, मीडिया की आजादी खत्म करने समेत न्यायपालिका को लेकर भी टिप्पणी की थी। अब उनके इन आरोपों पर केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने पलटवार किया है। रिजिजू ने कहा कि सोनिया गांधी लोकतंत्र के बारे में लेक्चर दे रही हैं?

Kiren Rijiju
Kiren Rijiju

Kiren Rijiju:हम कानून के शासन में करते हैं विश्वास-केंद्रीय मंत्री

किरेन रिजिजू ने सोनिया गांधी के आरोपों पर पलटवार किया है। उन्होंने सोनिया गांधी के द्वारा लगाए गए आरोपों को भ्रामक बताया है। आज यानी मंगलवार को कानून मंत्री रिरिजू ने कहा,”भारतीय लोकतंत्र केवल 1975(आपातकाल) में एक बार मरा था और उसके बाद ये फिर कभी नहीं हुआ और न कभी होगा। हम कानून के शासन में विश्वास करते हैं। लोकतंत्र की भावना देश में जीवित है। निर्वाचित सरकार से सभी प्रश्न पूछें लेकिन अपने देश से सवाल न करें।”
रिजिजू ने यह भी कहा,”सोनिया गांधी लोकतंत्र पर लेक्चर दे रही हैं? न्यायपालिका की स्वतंत्रता के बारे में बात करने वाली कांग्रेस पार्टी का बयान भ्रामक है।”

सोनिया गांधी ने पीएम मोदी पर साधा था निशाना
दरअसल, कांग्रेस नेत्री सोनिया गांधी ने बीते दिनों एक अखबार में लेख लिखा। उन्होंने इसमें प्रधानमंत्री मोदी और उनकी सरकार पर देश में नफरत फैलाने, हिंसा का माहौल बनाने, देश की जांच एजेंसियों का दुरुपयोग करने, मीडिया की आजादी को खत्म करने समेत कार्यपालिका और न्यायपालिका को व्यवस्थित रूप से अस्त-व्यस्त करने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था, “प्रधानमंत्री भाजपा और आरएसएस नेताओं की ओर से उकसाई गई नफरत और हिंसा को नजरअंदाज करते हैं। उन्होंने एक बार भी शांति का आह्वान नहीं किया है। ऐसा लगता है कि धार्मिक त्यौहार दूसरों को डराने, धमकाने के अवसर बन गए हैं जबकि पहले वे आनंद और उत्सव के अवसर थे।”

यह भी पढ़ेंः

सलमान खान के बाद CM एकनाथ शिंदे को मिली उड़ाने की धमकी, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप!

AAP को राष्ट्रीय पार्टी की मान्यता मिलने पर बोले CM केजरीवाल-राष्ट्र विरोधी ताकतें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here