बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत एक्टिंग से लेकर कॉनट्रोवर्सी तक सभी जगह हिट हैं। सोशल मीडिया पर कंगना अक्सर कोई न कोई बयानबाजी करती रहती हैं। जिससे सुर्खियों में कंगना बनी रहती हैं। अब कंगना का गुस्सा देश की बढ़ती आबादी पर फूट पड़ा है। बढ़ती आबादी को काबू में करने के लिए एक्ट्रेस ने भारत सरकार को सुझाव दिया है। कंगना ने कहा कि, तीसरे बच्चे के पैदा होने पर लोगों को फाइन और जेल भेजना चाहिए। इस पर लोग कंगना को ट्रोल कर रहे हैं और याद दिला रहे हैं कि उनके खुद दो और भाई-बहन हैं।

तीसरे बच्चे पर हो फाइन या जेल

https://twitter.com/KanganaTeam/status/1384525948046004224

कंगना ने लिखा है, हमें जनसंख्या कंट्रोल के लिए सख्त कानून बनाने चाहिए। वोट पॉलिटिक्स बहुत हुई। ये सच है कि इंदिरा गांधी इलेक्शन हार गई थीं और बाद में इस मुद्दे को उठाने की वजह से मार दी गई थीं क्योंकि उन्होंने लोगों को स्टरलाइज (बच्चे पैदा करने में असमर्थ बनाना) कर दिया था। पर इस वक्त क्राइसिस को देखते हुए तीसरे बच्चे पर कम से कम फाइन या जेल की सजा होनी चाहिए।

बोलीं- परदादा के थे 8 भाई-बहन

https://twitter.com/KanganaTeam/status/1384525948046004224

कंगना के इस ट्वीट पर कई लोगों ने उनको ट्रोल किया है। कॉमेडियन सलोनी गौर ने कंगना के भाई-बहन का स्क्रीनशॉट लगाया है। इस पर कंगना ने जवाब दिया है, हैरानी की बात नहीं कि कॉमेडी भी तुम पर मजाक क्यों है, मेरे परदादा के 8 भाई-बहन थे। उन दिनों कई बच्चे मर जाते थे। जंगल में जानवर ज्यादा थे, इंसान मुश्किल से ही मिलते थे, हमें वक्त के साथ बदल जाना चाहिए, वक्त की मांग है जनसंख्या पर नियंत्रण करना। चीन की तरह सख्त नियम होने चाहिए।

बता दें कि, कोरोना भारत में काल बनकर आया है। रोजाना हजारों लोगों की मौत हो रही है। भारत देश की दूसरी सबसे बड़ी आबादी वाल राज्य है। यहां पर किसी मुश्किल को हल करना सरकार के लिए किसी चुनौती से कम नहीं होता है। अधिक जनसंख्या होने के कारण अस्पतालों में बेड खाली नहीं है। डॉक्टर की संख्या कम पड़ रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here