Jammu Kashmir News: 6 दिवसीय दौरे पर रहेंगी जम्मू कश्मीर की प्रभारी Rajni Patil, कई कार्यक्रमों मे करेंगी शिरकत

Jammu Kashmir News: जम्मू और कश्मीर के प्रदेश कांग्रेस कमेटी (जेकेपीसीसी) ने शुक्रवार को रजनी पाटिल के दौरे की घोषणा की है। 12 तारीख को श्रीनगर पार्टी कार्यालय में होने वाली बैठक में रजनी पाटिल हिस्सा रहने वाली हैं।

0
427
Jammu Kashmir News

Jammu Kashmir News: जम्मू कश्मीर की प्रभारी रजनी पाटिल (Rajni Patil) 6 दिनों के लिए जम्मू कश्मीर दौरे पर रहने वाली हैं। उनका यह दौरा 8 मार्च से शुरू हो रहा है, जो 13 मार्च को कश्मीर में थमेगा। रजनी पाटिल 4 दिनों तक जम्मू में रहेंगी उसके बाद दो दिन 12 और 13 मार्च को कश्मीर में रहेंगी। इस दौरान वह कई कार्यक्रमों में भाग लेंगी। एक रिपोर्ट से यह जानकारी मिली है कि रजनी पाटिल का यह जम्मू में पहला दौरा है।

Jammu Kashmir News: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जम्मू कश्मीर जाएंगी रजनी पाटिल

वह जम्मू-कश्मीर में शुरू किए जाने वाले डिजिटल सदस्यता अभियान की तैयारियों की समीक्षा के लिए जाने वाली हैं। बता दें कि रजनी पाटिल के दौरे की घोषणा जम्मू और कश्मीर के प्रदेश कांग्रेस कमेटी (जेकेपीसीसी) ने शुक्रवार को की है। वहीं यह भी कहा जा रहा है कि रजनी पाटिल 12 तारीख को श्रीनगर पार्टी कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक को भी संबोधित कर सकती हैं।

Jammu Kashmir News
Jammu Kashmir News

बता दें कि कांग्रेस 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एक कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है। उसमें रजनी पाटिल पार्टी के सदस्यता अभियान की समीक्षा करेंगी और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी करेंगी। बैठक में राज्य का दर्जा बहाल करवाने, महंगाई, बेरोजागरी, की रिपोर्ट समेत अन्य अहम मुद्दों पर चर्चा होगी।

संबंधित खबरें: