International Women’s Day: औरत ने जनम दिया मर्दों को मर्दों ने उसे बाजार दिया, जब जी चाहा मसला कुचला जब जी चाहा धुत्कार दिया (साहिर लुधियानवी)…फिर भी महिलाएं आज पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। महिलाएं आज हर क्षेत्र में इतिहास रच रही हैं। पीएम बनकर इंदिरा गांधी ने साबित कर दिया कि एक महिला घर के साथ देश को भी चला सकती है। मैरी कॉम ने बता दिया कि जरूरत पड़ी तो समाज की बेड़ियों के साथ हड्डियों को भी तोड़ सकती हूं। इसी तरह दुनिया की महिलाओं ने साबित कर दिया है कि वे अपना नाम कमाने में पुरुषों के बराबर सक्षम हैं।
International Women’s Day: हर क्षेत्र में महिलाओं की अलग पहचान

हवाई जहाज उड़ा रहीं, देश की रक्षा करने वाली महिलाएं, टीवी पर राज करने वाली महिलाएं और आर्थिक तौर पर पारिवारिक सहयोग में भागीदार हैं। इस खास मौके पर यानी कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सर्च इंजन गूगल ने खास डूडल बनाकर नारी शक्ति को सलाम किया है।
विश्व महिला दिवस 2022 के दिन गूगल ने सभी क्षेत्र में इतिहास रचने वाली महिलाओं की उपलब्धियों और योगदान का जश्न मनाने के लिए एनिमेटेड डूडल बनाया है। गूगल के इस डूडल में फैशन, राजनीति, टीवी, घर, परिवार, आर्थिक तौर पर अपना योगदान देने वाली सभी महिलाओं को दर्शाया है। फोटोग्राफी करती हुई महिला को भी दिखाया गया है।

गूगल डूडल ने अपनी पहली स्लाइड में सभी महिलाओं को दर्शाया है, जिसमें सभी तरह की महिलाएं नजर आ रही हैं। कोई बुर्का में हैं तो कोई पश्चिमी परिधान में है। इसी तरह गूगल ने कुल स्लाइड बनाई हैं।

डूडल में दिख रहा है कि एक महिला अपने बच्चे को गोद में लकर ऑफिस का काम लैपटॉप पर कर रही है। वहीं दूसरा बच्चा पीछे सोफा पर लेटकर फोन में व्यस्त है।

International Women’s Day: अंत तक निभाती हैं जिम्मेदारी
अगली स्लाइड में दिख रहा है कि महिलाएं डॉक्टर का काम कर रही हैं। वे ऑपरेशन के साथ अन्य काम में लगी हैं। भारत की पहली महिला डॉक्टर का नाम आनंदीबाई जोशी है।

आगे की तस्वीर में दिख रहा है कि एक बूढ़ी महिला हिजाब पहन कर गार्डन में काम कर रही है। उसके पीछे दो बच्चे झूले पर खेल रहे हैं। महिला पौधों को पानी दे रही है।

अन्य तस्वीर में दिख रहा है कि महिला मूर्तियां बना रही है। छोटी छोटी चीज को तराश रही है।

फैशन की दुनिया को महिलाओं ने कितना शानदार बनाया है, डूडल ने यह भी बखूबी दर्शाया है। बता दें कि भारत की पहली महिला फैशन डिजाइनर का नाम रितु कुमार है।

इस स्लाइड में दिख रहा है कि महिलाएं गैरेज भी चलाती हैं। बता दें कि भारत में महिलाओं को इंजीनियर बनने की प्रेरणा देने वाली भारत की पहली महिला इंजीनियर ए ललिता हैं।

फोटोग्राफी क्षेत्र में नाम कमाने वाली महिलाओं को भी गूगल ने सलाम किया है। भारत की पहली महिला फोटोग्राफर का नाम होमी व्यारावाला है।
संबंधित खबरें:
- Women’s Day Special: भारत की वो महिला जिसने लड़कियों की शिक्षा की रखी नींव
- International Women’s Day: जानिएं पांच ऐसे टेलीविजन सितारों के बारें में, जिन्होंने रियलिटी शो से हासिल की लोकप्रियता