पाकिस्तान में जबरन शादी कर फंस चुकी भारतीय महिला उज्मा भारत आ गयी हैं। उज्मा ने पाकिस्तान में भारतीय उच्चायोग से मदद की अपील की थी। जिसके बाद इस्लामाबाद हाइकोर्ट ने पाकिस्तानी व्यक्ति पर जबरन शादी करने का आरोप लगाने वाली भारतीय महिला उज्मा को भारत लौटने की अनुमति दे दी थी।

APN Grab 25/05/2017इस्लामाबाद हाई कोर्ट के न्यायाधीश मोहसिन अख्तर कयानी ने उज्मा का मूल आव्रजन प्रपत्र वापस लौटा दिया है। हाईकोर्ट ने उज्मा को वाघा बॉर्डर तक कड़ी सुरक्षा प्रदान करने के आदेश भी दिए थे। 20 वर्षीय उज्मा भारतीय नागरिक हैं और पेशे से डॉक्टर हैं।

उज्मा ने कुछ दिन पहले भारतीय उच्चायोग में शरण ली थी। उसने बताया था कि एक पाकिस्तानी नागरिक ने बंदूक की नोक पर उसे शादी करने के लिए मजबूर किया था। उसे यहां हिंसा एवं यौन उत्पीड़न का सामना करना पड़ा है।

उज्मा ने इस्लामाबाद कोर्ट में अपने पति ताहिर अली के खिलाफ याचिका भी दायर की है। उसने ताहिर पर प्रताड़ना और धमकाने का आरोप लगाया है। उज्मा ने न्यायाधीश के सामने अपना बयान भी दर्ज कराया था। उजमा ने यह भी आरोप लगाया कि उसके सारे दस्तावेज छीन लिए गए हैं। उजमा ने कहा कि वह सुरक्षित भारत लौटने तक इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग नहीं छोड़ना चाहती हैं।

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने उज्मा की वापसी का स्वागत करते हुए उसे ‘भारत की बेटी’ बताया। स्वराज ने ट्वीट कर कहा, जो आप पर बीती, उसके लिए मुझे दुख है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here