India Covid-19 Update : स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटों में 7,774 नए कोरोना संक्रमण के मामले दर्ज किए गए और 306 मौतों की सूचना मिली है। भारत में अब कोविड मामलों की कुल संख्या 34,215,076 हो गई। वहीं कोरोना से अब तक कुल 47,543,4 लोगों की मृत्यु हुई है। देश में 92,281 कोरोना केस एक्टिव हैं। कोविड-19 के नए वैरियंट ओमिक्रॉन का खतरा लगातार बढ़ रहा है। देश में ओमिक्रॉन के अब 33 मामले हो गए हैं। Maharashtra में सबसे ज्यादा 17 ओमिक्रॉन के मामले मिले हैंं। राजस्थान, गुजरात, कर्नाटक जैसे राज्यों में भी लोग इस वैरियंट की चपेट में आए हैं।
दिल्ली में एक और केस
दिल्ली में कोरोना के नए वैरियंट ओमिक्रॉन से एक और व्यक्ति संक्रमित हो गया है। अधिकारियों ने बताया कि एक 35 वर्षीय व्यक्ति, जिसे कोरोना के दोनों टीके लगाए गए थे वो नए वैरियंट ओमिक्रॉन से पॉजिटिव हुआ है। उसका जिम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका की यात्रा का इतिहास रहा था। फिलहाल वह लोक नायक अस्पताल में भर्ती है। मरीच को केवल कमजोरी है और उसका उपचार किया जा रहा है। बता दें कि इससे पहले दिल्ली में तंजानिया से आए एक 37 वर्षीय व्यक्ति राष्ट्रीय राजधानी में नए कोविड -19 संस्करण से पॉजिटिव होने वाला पहला व्यक्ति बना था।
132 करोड़ टीके लगे
को-विन डैशबोर्ड से मिले डेटा के मुताबिक अब तक 132 करोड़ कोरोना के टीके लग चुके हैं। देश में 51.48 करोड़ लोगों को दो डोज लग चुके हैं।
ये भी पढ़ें: Omicron वेरिएंट के क्या हैं लक्षण? कैसे होगा इलाज? पढ़िए South Africa की Dr Coetzee ने क्या कहा?