Horoscope and Panchang: हिन्दू पंचांग को वैदिक पंचाग के नाम से भी जाना जाता है।ये मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि,नक्षत्र, वार, योग और करण है। पंचांग के जरिये हम सूर्योदय, सूर्यास्त, राहुकाल, सूर्य और चंद्र की गृह स्थिति हिन्दू मास एवं पक्ष आदि की जानकारी देते हैं। आइए जानते हैं आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय।जानें कैसा रहेगा मेष से लेकर मीन राशि का हाल। आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए बेहद शुभ है, तुला राशि के जातकों को करनी पड़ सकती है दूर की यात्रा।

Horoscope and Panchang: यहां जानें 28 अप्रैल 22 का पंचांग
तिथि | त्रयोदशी | |
नक्षत्र | उत्तर भाद्रपद | |
पक्ष | कृष्ण पक्ष | |
वार | गुरुवार | |
सूर्य | मेष राशि में संचरण | |
सूर्योदय | 06:01 एएम | |
सूर्यास्त | 06:48 पीएम | |
चंद्रमा | मीन राशि | |
राहूकाल | 01:58 से 03:37 पीएम तक | |
विक्रमी संवत | 2079 | |
शक संवत | 1944 | |
मास | वैशाख | |
शुभ मुहूर्त | अभिजीत मुहूर्त | 11:352 से 12:45 तक दोपहर |
दिशा शूल | दक्षिण दिशा |
Horoscope and Panchang: जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

मेष: मेष राशि के जातकों के संबंध ससुरालवालों के साथ बेहतर होंगे। किसी बुजुर्ग से मुलाकात हो सकती है। आज शरीर में थकान का अनुभव करेंगे। वाणी पर संयम रखें।
वृषभ: वृषभ राशि के जातकों को आज लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। वाहन चलाते समय सावधान रहें।संतान की ओर से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी।विवाह योग्य युवाओं के लिए प्रस्ताव आ सकते हैं।
मिथुन: मिथुन राशि के जातकों को आज रोजगार के नए विकल्प मिलेंगे। कोई महिला आज आपकी मदद कर सकती है।अपने मन को शांत करके ही काम पूरे करें।
कर्क: इस राशि के जातकों को आज धार्मिक स्थलों की यात्रा करनी पड़ सकती है। जोकि आपके लिए बेहद फायदेमंद सिद्ध होने वाली है। घर पर किसी बड़े का सहयोग मिलने से काम पूरे होंगे।
सिंह: सिंह राशि के जातक आज कुछ ज्यादा सोचेंगे। मन में तनाव और शंका रहने से कामों में रूकावटें आएंगीं। भगवान शिव की पूजा करें। महिलाओं का सम्मान करें।
Horoscope and Panchang: जानिये कन्या से मीन राशि तक का हाल
कन्या: कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद शुभ है। परिवार के लोगों का भरपूर सहयोग मिलेगा। मांगलिक कार्यों में भाग ले सकते हैं। किसी नए सामान की खरीद करने से मन प्रसन्न रहेगा।
तुला: तुला राशि के जातकों को आज कहीं दूरगामी यात्रा पर जाना पड़ सकता है।गर्मी में अपनी सेहत का विशेषतौर पर ध्यान दें। पानी अधिक से अधिक पीना आपके लिए लाभदायक होगा।नए रोजगार के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे।
वृश्चिक: इस राशि के जातक आज कोई नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकते हैं। सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़कर भागीदारी करेंगे। समाज में आपका रूतबा बढ़ेगा। परिवार का पूरा सहयोग भी मिलेगा।
धनु: धनु राशि के जातक आज स्कूल और कार्यालय की तरफ से कहीं देशाटन पर जा सकते हैं। जहां कुछ नया सीखने को मिलेगा। आत्मविश्वास मजबूत होने के साथ धन के साधन भी बढ़ेंगे।
मकर: मकर राशि के जातकों को आज रूके हुए धन की प्राप्ति होगी। किसी भी अजनबी पर विश्वास करने से बचें। बड़ों का सम्मान करें। जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने की योजना बना सकते हैं।
कुंभ: कुंभ राशि के लोगों के आत्मविश्वास में थोड़ी कमी आएगी, दोस्तों के साथ वीकेंड मस्ती की योजना बना सकते हैं।कार्यालय के सभी जरूरी कामों को आज ही पूरा कर लें।
मीन: जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलने से मन उत्साहित रहेगा। आय के नए साधन बनेंगे। अपने से छोटों पर कटाक्ष करने से बचें। कामयाबी के लिए अभी और मेहनत करने की जरूरत है।
संबंधित खबरें
- Horoscope and Panchang: धनु राशि के लोग यात्रा पर जाने का बनाएंगे प्लान, मीन राशि को मिलेगी शुभ सूचना
- Horoscope and Panchang: मेष राशि के जातक अपने स्वास्थ्य का रखें ध्यान, वृश्चिक राशि के लिए दिन मंगलकारी