Horoscope and Panchang: कन्‍या राशि के लोगों की पुराने दोस्‍तों से होगी मुलाकात, कुंभ राशि के जातक कहीं जा सकते हैं घूमने

Horoscope and Panchang: हिन्दू पंचांग को वैदिक पंचाग के नाम से भी जाना जाता है। ये मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है।

0
406
Astro Jyotish App News
Astro Jyotish App News

Horoscope and Panchang: हिन्दू पंचांग को वैदिक पंचाग के नाम से भी जाना जाता है। ये मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि , नक्षत्र, वार , योग और करण है। पंचांग के जरिये हम सूर्योदय , सूर्यास्त , राहुकाल, सूर्य और चंद्र की गृह स्थिति हिन्दू मास एवं पक्ष आदि की जानकारी देते हैं। आइए जानते हैं आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय। आज कन्‍या राशि के लोगों की पुराने दोस्‍तों से होगी मुलाकात, कुंभ राशि के जातक कहीं जा सकते हैं घूमने।

Horoscope and Panchang: जानिये अपना राशिफल

rashifal 4 apr 22

मेष:मेष राशि के लोग आज अपनी मंजिल तक पहुंच जाएंगे। परिवारजनों के बीच मधुर संबंध रहेंगे।समाज के लोगों के बीच आपकी अलग पहचान बनेगी।


वृष:वृष राशि के लोग आज खानपान में संयम बनाकर रखें। दूसरों से बोलने के दौरान वाणी पर नियंत्रण रखें। आज संतान पक्ष से कोई शुभ सूचना सुनने को मिलेगी।

Horoscope and Panchang

मिथुन: इस राशि के जातकों को आज पूर्व में किए गए फलों का परिणाम मिलेगा।कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। बड़े भाई के साथ आज विवाद हो सकता है।

कर्क: कर्क राशि के लोग आज नए कार्यों में रुचि ले सकते हैं। उच्चाधिकारी आपका सहयोग कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में प्रबन्धन क्षमता का कुशल प्रयोग करेंगे।

Leo 1
Horoscope

सिंह: सिंह राशि के लोगों को व्‍यवसाय में हानि होने की उम्‍मीद है। अपने से वरिष्‍ठ लोगों के साथ संबंध ठीक रखें।वाहन चलाते समय सावधान रहें। निवेश करने से बचें।

कन्‍या: कन्‍या राशि के जातक आज अपने पुराने दोस्‍तों से मिल सकते हैं।अपनी दिनचर्या में आप बदलाव ला सकते हैं। आप स्वयं को काफी सेहतमन्द महसूस करेंगे।

तुला:तुला राशि के जातकों की आज ससुराल पक्ष से अनबन हो सकती है।छात्रों को अपनी पढ़ाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए।जीवनसाथी के साथ किसी बात पर मतभेद हो सकता है।


वृश्चिक: इस राशि के जातक आज संबंधों को लेकर भावुक रह सकते हैं।आय की दृष्टि से दिन बहुत ही उत्‍तम है। शाम के समय आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। जॉब में आपके नये मित्र बन सकते हैं।


धनु: इस राशि के छात्रों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। अनावश्‍यक रूप से खर्च बढ़ने से मन विचलित रहेगा। अपनी मां के स्‍वास्‍थ्‍य का ध्‍यान रखें। पत्‍नी के साथ किसी बात को लेकर मनमुटाव रहेगा।


मकर: इस राशि के जातकों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य का ध्‍यान दें। पानी अधिक से अधिक पीयें। मां दुर्गा जी की आराधना करें। जल्‍द ही स्‍वास्‍थ्‍य लाभ मिलेगा।


कुंभ: इस राशि के जातकों को आज किसी दूरस्‍थ स्‍थान की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। अनावश्‍यक रूप से हो रहे खर्चों पर लगाम लगाएं। जरूरी कामों को आज ही पूरा करने पर ध्‍यान दें।


मीन: इस राशि के जातकों को आज पैरों में दर्द की शिकायत रह सकती है। अनावश्‍यक रूप से घर से बाहर निकलने से बचें। जीवनसाथी के साथ आपको झगड़ना नहीं चाहिये। व्यवसाय में गति आने की सम्भावना है।

विस्‍तृत चुनाव परिणाम के लिए यहां क्लिक करें। ताजा खबरों के लिए हमारे साथ Facebook और Twitter पर जुड़ें।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here