Horoscope and Panchang: वृषभ राशि के जातकों की सेहत में होगा सुधार,धनु राशि को मिलेगा सम्‍मान

Horoscope and Panchang: मेष राशि के जातकों के लिए दिन श्रेष्‍ठ है।आज आपका भाग्‍य पूरा साथ देगा। नौकरी में स्‍थान परिवर्तन के योग बने हुए हैं। आज आपका हर काम बड़ी ही सरलता के साथ पूरा होगा।

0
153
horoscope and Panchang
horoscope and Panchang

Horoscope and Panchang: हिन्दू पंचांग को वैदिक पंचाग के नाम से भी जाना जाता है।ये मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि,नक्षत्र, वार, योग और करण है।पंचांग के जरिये हम सूर्योदय, सूर्यास्त, राहुकाल, सूर्य और चंद्र की गृह स्थिति हिन्दू मास एवं पक्ष आदि की जानकारी देते हैं। आइए जानते हैं आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय।जानें कैसा रहने वाला है मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल।आज वृषभ राशि की सेहत में होगा सुधार,धनु राशि को मिलेगा सम्‍मान।

Horoscope and Panchang
Horoscope and Panchang

Horoscope and Panchang: यहां देखिये 08 मई 22 का पंचाग

तिथिसप्‍तमी 
नक्षत्रपुष्‍य 
पक्षशुक्‍ल पक्ष 
वाररविवार 
सूर्यमेष राशि में संचरण 
सूर्योदय05:20 एएम 
सूर्यास्‍त06:35 पीएम 
चंद्रमाकर्क राशि 
राहूकाल05:20 से 07:01 पीएम तक 
विक्रमी संवत2079 
शक संवत1944 
मासवैशाख 
शुभ मुहूर्तअभिजीत मुहूर्त11:51 से 12:45 तक दोपहर
दिशा शूलपश्चिम दिशा 
Horoscope and Panchangg
Horoscope and Panchang

Horoscope and Panchang: कैसा रहने वाला है मेष से लेकर मीन राशि के जातकों का दिन, जानिये यहां

मेष: मेष राशि के जातकों के लिए दिन श्रेष्‍ठ है।आज आपका भाग्‍य पूरा साथ देगा। नौकरी में स्‍थान परिवर्तन के योग बने हुए हैं। आज आपका हर काम बड़ी ही सरलता के साथ पूरा होगा।

वृषभ: इस राशि के जातकों की सेहत आज अच्‍छी रहेगी। पिछले दिनों से चली आ रही दिक्‍कतें दूर होंगी।कोई परिचित या रिश्‍तेदार घर पर आएंगे। बच्‍चों के साथ सुखद समय व्‍यतीत करेंगे।

मिथुन: मिथुन राशि के जातकों को शुभ समाचार मिलने के योग बने हैं। मातृपक्ष की ओर से सुखद समाचार सुनने को मिलेगा। पुराने कर्ज से छुटकारा मिलेगा।

कर्क: कर्क राशि के जातकों को आज वरिष्‍ठ अधिकारियों को सहयोग मिलेगा। दिनभर स्‍वास्‍थ्‍य उत्‍तम रहेगा।घर पर अचानक मेहमान आने से काम बढ़ेगा। अपने स्‍वास्‍थ्‍य का विशेषरूप से ध्‍यान रखें।

सिंह: सिंह राशि के जातकों का रिश्‍ता पक्‍का हो सकता है। किसी मांगलिक कार्यक्रमों में भाग ले सकते हैं। दिनभर व्‍यर्थ की भागदौड़ रहेगी। किसी परिजन के स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर परेशान रहेंगे।

कन्‍या: कन्‍या राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। थकान और निद्रा से परेशान रहेंगे। घर पर किसी से मनमुटाव होने की संभावना है। अपने खानपान का खासतौर से ध्‍यान रखें।

तुला: तुला राशि के जातकों को धन संबंधी परेशानी सताएगी। कहीं दूर से मित्र के आने से मन प्रसन्‍न रहेगा। अपने करियर को लेकर चिंतित रहेंगे। जल्‍द ही आपको किसी बड़े प्रोजेक्‍ट पर काम करने को मिल सकता है।

वृश्चिक: इस राशि के जातकों के लिए दिन ठीकठाक है। खानपान पर नियंत्रण रखें। हर बात किसी से भी कहने से गुरेज करें। किसी सुदूर यात्रा पर जा सकते हैं।

धनु: आज का दिन धनु राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ है। कहीं से उपहार या सम्‍मान की प्राप्ति हो सकती है। किसी परिजन से मिलने जा सकते हैं। अपनों से बड़ों का सम्‍मान करना सीखें।

मकर: मकर राशि के जातकों का दिन भागदौड़ से भरा रहने वाला है। व्‍यर्थ के तनाव परेशान कर सकते हैं। वाणी के अनुचित प्रयोग से बचें।किसी जरूरी प्रोजेक्‍ट पर काम कर सकते हैं।

कुंभ: कुंभ राशि के जातकों को शिक्षा में सफलता मिलेगी। आज अचानक कहीं से रूके हुए धन की प्राप्ति होने की संभावना है। घर की साज-सज्‍जापर खर्च होने की संभावना है।

मीन: मीन राशि के जातकों को आज हर काम में सफलता मिलने की संभावना है। कहीं गुम हुआ सामान आज मिलने से मन खुश रहेगा। माता के साथ कहीं घूमने अथवा खरीदारी करने का प्‍लान बना सकते हैं।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here