Horoscope and Panchang: हिन्दू पंचांग को वैदिक पंचाग के नाम से भी जाना जाता है।ये मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि,नक्षत्र, वार, योग और करण है। पंचांग के जरिये हम सूर्योदय, सूर्यास्त, राहुकाल, सूर्य और चंद्र की गृह स्थिति हिन्दू मास एवं पक्ष आदि की जानकारी देते हैं। आइए जानते हैं आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय। कुंभ राशि वालों को आज कहीं से उपहार की प्राप्ति हो सकती है।मीन राशि के जातक वाहन चलाने के दौरान बरतें सावधानी।

Horoscope and Panchang: यहां जानें 18अप्रैल 22 का पंचांग
तिथि | द्वितीया | 07:23एम, तक |
नक्षत्र | विशाखा | |
पक्ष | कृष्ण पक्ष | |
वार | सोमवार | |
योग | सिद्धि योग | 07:24 मिनट तक |
सूर्योदय | 06:07 एएम | |
सूर्यास्त | 06:44 पीएम | |
चंद्रमा | तुला राशि | |
राहूकाल | 07:42 एएम से 09:17 एएम | |
विक्रमी संवत | 2079 | |
शक संवत | 1943 प्लव | |
मास | वैशाख | |
शुभ मुहूर्त | सुबह 12:01-12:51 बजे तक | |
करण | तैतिल |
Horoscope and Panchang: जानें अपना राशिफल

मेष: मेष राशि के जातकों को आज गर्मी में बाहर निकलने से बचना होगा। कुछ दिन बेहतर होगा कि आराम करें, अपने स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखें। बाहर के भोजन से परहेज करें।
वृष: वृष राशि के जातकों के हाथ आज कोई नया प्रोजेक्ट लगने की उम्मीद है। काम करने के दौरान एकाग्रता बनी रहे, इस बात का ध्यान रखें। किसी को भी बगैर सोचे-समझे मशविरा नहीं दें।
मिथुन: इस राशि के जातकों को संतान से खुशखबरी मिल सकती है। काम के भार को अपने ऊपर हावी न होने दें। तनावमुक्त रहने का प्रयास करें। सभी से मीठी वाणी में बात करें।
कर्क: कर्क राशि के लोगों की समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्यालय में अपने सामान का ध्यान रखें। कुछ लोगों को आपकी बढ़ती तरक्की देखकर ईर्ष्या हो सकती है। ऐसे लोगों से बचकर रहें।
सिंह: सिंह राशि के जातकों को कारोबार के सिलसिले में कहीं बाहर की यात्रा करनी पड़ सकती है। लोगों की निंदा, चुगली आदि करने से बचें। नए कार्यों के प्रति समर्पण भाव रहेगा।आपको कुछ गुप्त बातें पता लग सकती हैं।

कन्या: कन्या राशि के लोगों को अपनी संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। किसी के साथ व्यर्थ के विवादों में न पड़ें। अपने से बड़ों का सम्मान करें, ससुराल पक्ष में किसी से झगड़ा हो सकता है।
तुला: तुला राशि के जातकों को आज संपत्ति विवाद के चलते कोर्ट के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। सोशल मीडिया का काफी इस्तेमाल करेंगे। नयी जॉब ढूंढ रहे हैं तो आपको सफलता मिल सकती है।
वृश्चिक : इस राशि के जातकों को आज कहीं से महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है।जीवनसाथी के साथ मतभेद होने के योग बन रहे हैं। बेरोजगारों को जॉब मिल सकती है।

धनु: धनु राशि के लोगों को आज सरकारी कामकाज के चक्कर में भागादौड़ी रह सकती है। अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें। दूसरों के कामों में बेवजह दखलदांजी करने से बचें।
मकर: मकर राशि के जातक आज सामाजिक कार्यों में विशेष ध्यान देंगे। बड़े अधिकारियों से आपकी मुलाकात हो सकती है।राजनीति से जुड़े लोगों को सम्मान प्राप्त होगा।
कुंभ: कुंभ राशि के जातक धार्मिक और आध्यात्मिक विचारों के प्रभाव में रहेंगे। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। युवा अपने करियर को लेकर काफी गम्भीर रहेंगे। कार्यक्षेत्र में अपना ध्यान केन्द्रित रखें। धन का उधार लेन-देन विवाद का कारण बन सकता है।
मीन: मीन राशि के जातक संतान के प्रति कुछ चिन्तायुक्त हो सकते हैं। आज कोई भी नया काम शुरू न करें। जितना समय मिले ध्यान और योग करें, आराम मिलेगा।वाहन चलाने के दौरान सावधानी बरतें।
संबंधित खबरें
- Horoscope and Panchang: कन्या राशि के लोगों को मिलेगी शुभ सूचना, धनु राशि के लोग स्वास्थ्य पर दें ध्यान
- Horoscope and Panchang: कर्क राशि के लोगों को सताएगी अपनों की याद ,धनु राशि के लोगों को मिलेगी शुभ सूचना