Helicopter Crash: तमिलनाडू के कुन्नूर में आठ दिसंबर को CDS Bipin Rawat के helicopter Crash में घायल भोपाल निवासी ग्रुप कैप्टन Varun Singh का बुधवार को निधन हो गया था। वरुण का पार्थिव देह आज गुरुवार को भोपाल पहुंच रहा है। वरुण का अंतिम संस्कार 17 दिसंबर को भोपाल के मिलेट्री एरिया स्थित विश्राम घाट पर किया जाएगा।
Helicopter Crash: भोपाल से रहा था Varun Singh का गहरा नाता
Helicopter Crash में मारे गए Varun Singh के पिता रिटायर्ड कर्नल केपी सिंह मूलतः यूपी के रहने वाले थे। रिटायरमेंट के बाद वे भोपाल में ही बस गए थे। एयरपोर्ट के निकट मिलेट्री अफसरों की बहुतायत वाली सन सिटी कालोनी में वे रहते हैं। वरुण का भोपाल से गहरा नाता रहा है। शौर्य चक्र हासिल करने पर भोपाल में उनके मित्रों और परिवारजनों ने जमकर जश्न मनाया था। वरुण की शादी 2008 में इंदौर में हुई थी। इस नाते इंदौर से भी उनका गहरा प्रेम था। वे नियमित इंदौर जाया करते थे।
एक सप्ताह तक जिंदगी और मौत से जूझते रहे Varun Singh

सप्ताह भर तक जिंदगी और मौत से संघर्ष करते रहे Varun Singh की दुःखद मृत्यु की सूचना आते ही भोपाल-इंदौर के साथ समूचे मध्य प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई। वरुण की देह आज दोपहर को तीन बजे सेना के विमान से भोपाल पहुंचेगी। विमानतल पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। कुछ देर उनके शव को दर्शन के लिए रखा जाने के बाद घर लाया जायेगा।
राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार
Varun Singh के मोहल्ले के लोगों ने सम्मान के लिए तमाम व्यवस्थाएं की हैं। जिला प्रशासन ने भी उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ करने संबंधी समस्त तैयारियां की हुई हैं। वरुण सिंह का अंतिम संस्कार कल होगा। अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए उनके गृह जिले देवरिया (उत्तर प्रदेश) से भी परिवार के लोग भोपाल आ रहे हैं। ग्रुप कैप्टन की ससुराल इंदौर में है। उनकी पत्नी गीतांजलि के चचेरे भाई संजय सिंह ने बताया कि वरुण साल में एक या दो बार इंदौर आते थे। इसी महीने शौर्य चक्र मिलने की खुशी में पार्टी देने इंदौर आने वाले थे।
दिवाली में भोपाल आए थे Varun Singh
ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के पड़ोसी दलजीत सिंह गुरुदत्ता के अनुसार Varun Singh दिवाली पर घर आए थे। वह बहुत मिलनसार थे। कालोनी के बच्चों से बहुत दुलार करते थे। जब कभी आते तो सभी बच्चों से मिलते। उनकी हौसला अफजाई करते। साथ ही बच्चों से उनके लक्ष्य के बारे में पूछते, फिर उन्हें करियर टिप्स देते थे। भोपाल शहर उन्हें काफी पसंद था। वरुण सिंह अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ तमिलनाडु के वेलिंगटन में रहते थे। कैप्टन अभिनंद उनके बैचमेट थे। वरुण के छोटे भाई तनुज भी नौसेना में लेफ्टिनेंट कमांडर हैं। उनकी पोस्टिंग मुंबई में है।
Group Capt. Varun Singh को मिल चुका था शौर्य चक्र
Group Captain Varun Singh को स्वतंत्रता दिवस समारोह 2021 में शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया था जो उन्हें 2020 में एक हवाई आपात स्थिति के दौरान LAC पर Tejas Fighter Plane को बचाने के लिए मिला था। रक्षा मंत्रालय की ओर से बताया गया था कि फ्लाइट कंट्रोल सिस्टम और दबाव प्रणाली में बड़े स्तर पर सुधार के बाद वे तेजस को उड़ा रहे थे। इस दौरान काफी ऊंचाई पर जाने के बाद उन्होंने अपना सेल्फ कंट्रोल खो दिया इसके बावजूद अपनी सूझबूझ से ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह ने विमान को लैंड कराया था।
संबंधित खबरें:
- CDS Bipin Rawat Helicopter Crash के इकलौते Surviver Group Captain Varun Singh का निधन
- Uttarakhand में बनने वाले सैन्य धाम का नाम CDS Bipin Rawat के नाम पर रखने का Waqf Council ने किया आग्रह, CM Dhami को…
- CDS Bipin Rawat Funeral: आम से लेकर खास तक हर कोई हुआ गमगीन, देखें PHOTO
- Global Times ने CDS Bipin Rawat को Anti-China बताते हुए हेलिकॉप्टर क्रैश के लिए Indian Army की खामी को ठहराया जिम्मेदार