पंजाब में छह साल की बच्ची के साथ बलात्कार हो गया है। इस बीच पक्ष और विपक्ष एक दूसरे पर तंज कसने से पीछे नहीं हट रहे हैं। बीजेपी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा, “हाथरस पर शोर मचाने वाले, होशियारपुर कांड पर क्यों हैं शांत?  राजस्थान की घटना पर चुप रहते हैं।”  

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कहती हैं, “जहां कांग्रेस की सरकार है वहां रेप की बात नहीं होगी।” प्रकाश जावड़ेकर ने भी तंज कसते हुए कहा, “हाथरस में दौरे पर जाने वाले अब क्यों नहीं जा रहे हैं?”

बाता दें कि उत्तरप्रदेश के हाथरस में कथित तौर पर दलित लड़की का रेप किया गया था, साथ ही उसकी जीभ भी काटी गई थी। इस दौरान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी हाथरस दौरे पर गए और पीड़ित परिवारों को चेक भी दिया था।

जावड़ेकर ने कहा, 6 साल की बच्ची बिहार की रहने वाले थी। उसके साथ दुष्कर्म किया गया। यह मन को हिला देने वाले है। पर कांग्रेस होशियारपुर नहीं पहुंची। हाथरस कांड में फोटो खिचाने के लिए पहुंच गई थी कांग्रेस पार्टी।

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण कहती हैं, “पीड़ित बच्ची बिहार के प्रवासी मजदूरों की बच्ची थी। रेप के बाद उसे आधा जला दिया गया। भाई-बहन राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वहां नहीं जाएंगे। ये राजनीतिक फायदा देखते हैं। वहीं जाते हैं जहां राजनीतिक लाभ मिल सके। अपने शासन वाले प्रदेश में कांग्रेस चुप्पी साध लेती है।”

गुरूवार को पंजाब के होशियारपुर में बच्ची का अधजला शव बरामद हुआ था। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शोक व्यक्त करते हुए कहा, आरोपियों को बक्शा नहीं जाएगा, उन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी।

गौरतलब है कि छह वर्षीय बच्ची के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया गया, उसकी हत्या कर दी गई और फिर उसे जला दिया गया। उसका आधा जला हुआ शव बुधवार को टांडा के गांव में एक घर में मिला था। पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया था कि गुरप्रीत सिंह और उसके दादा सुरजीत सिंह को हत्या, बलात्कार के आरोपों में भारतीय दंड संहिता की अन्य प्रासंगिक धाराओं और बाल यौन अपराध संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here