Haryana Floor Test : हरियाणा विधानसभा में नायब सिंह सरकार का होगा फ्लोर टेस्ट, CM ने किया 48 MLAs के समर्थन का दावा

0
9

Haryana Floor Test : हरियाणा की राजनीति में बीते दिन यानी मंगलवार को बहुत कुछ घटित हुआ। पहले राज्य के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर और उनके मंत्रिमंडल ने सीएम पद से इस्तीफा दिया। इसके साथ ही बीजेपी और JJP के बीच गठबंधन भी टूट गया। जिसके बाद शाम को हरियाणा के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने हरियाणा के नए मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की। अब आज यानी बुधवार को हरियाणा के नए सीएम की सरकार का फ्लोर टेस्ट होगा। जहां सीएम नायाब सिंह को बहुमत साबित करना होगा। इसके लिए हरियाणा विधानसभा में आज एक दिन का विशेष सेशन बुलाया गया है। सीएम नायब सिंह सैनी ने राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को 48 विधायकों का समर्थन पत्र सौंपा है। इसी बीच बीजेपी के कुछ नेताओं में नाराजगी देखने को मिल रही है, सीएम बदलने से हरियाणा के पूर्व गृहमंत्री अनिल विज नाराज हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीते दिन वह सीएम के शपथ ग्रहण समारोह में नहीं पहुंचे थे।

हरियाणा में किस पार्टी के पास कितने विधायक?

हरियाणा में 90 विधानसभा सीटें हैं। इसमें भाजपा के पास सबसे अधिक 41 विधायक हैं। दूसरे नंबर पर कांग्रेस है, जिसके पास 30 विधायक हैं। जेजेपी के पास 10 विधायक है। INLD का 1 और हरियाणा लोकहित पार्टी (HLP) का 1 विधायक है।जबकि, हरियाणा में 7 निर्दलीय विधायक भी हैं। राज्य में बहुमत का आंकड़ा 46 है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here