Gautam Adani बने दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स, जेफ बेजोस को पछाड़ा

0
159
Year Ender 2022: Gautam Adani
Year Ender 2022:

भारतीय उद्योगपति Gautam Adani ने दुनिया के टॉप 10 अरबपतियों की लिस्ट में नंबर दो पर जगह बना ली है। इस लिस्ट में नंबर 1 पर एलन मस्क और नंबर 2 पर गौतम अडानी हैं। फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक, गौतम अडानी ने बर्नार्ड अर्नाल्ट को भी पीछे छोड़ दिया है।

Top 10 Billionaire List
Top 10 Billionaire List

Gautam Adani 155.7 अरब डॉलर की संपत्ति के मालिक

फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक, आज दोपहर तक Gautam Adani की दौलत में करीब 5.5 अरब डॉलर का इजाफा हो चुका है। वहीं, 155.7 अरब डॉलर की कुल संपत्ति के साथ अडानी दुनिया के दूसरे सबसे अमीर आदमी बन गए थे।

Top 10 Billionaire List
Top 10 Billionaire List

वहीं आपको बता दें, 273.5 अरब डॉलर के साथ एलन मस्क अब भी नंबर 1 पर अपनी जगह बनाए हुए हैं। फ्रांस के अरबपति बर्नार्ड अर्नाल्ट 153.3 अरब डॉलर के साथ नंबर 2 पर हैं। दरअसल, कुछ देर बाद ही अडानी नंबर 3 पर आ गए हैं लेकिन गौर करने वाली बात यह है कि Gautam Adani का नेट वर्थ तेजी से बढ़ता जा रहा है।

Gautam Adani
Gautam Adani

Gautam Adani के लिए शानदार है साल 2022

Gautam Adani के लिए साल 2022 काफी शानदार रहा है। Bloomberg की रिपोर्ट के अनुसार अडानी ग्रीन एनर्जी और अडानी टोटल गैस 750 गुना से अधिक लाभ पर कारोबार कर रही हैं। वहीं, अडानी एंटरप्राइजेज और अडानी ट्रांसमिशन की वैल्यू 400 गुना फायदे में है। इन सभी कारोबार में अडानी की 75 फीसदी हिस्सेदारी है।

संबंधित खबरें:

Patanjali: योगगुरु बाबा रामदेव आज करेंगे बड़ा ऐलान, शेयर बाजार में शामिल होंगी पतंजलि की 5 और कंपनियां

Property News: प्रॉपर्टी खरीदने से पहले इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो बाद में पड़ेगा पछताना