मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के चुनावों में राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस ने तीनों राज्यों में जीत हासिल की। इस जीत के लिए राहुल गांधी ने कई मंदिरों के चक्कर भी लगाए और पूजा अर्चना भी की। मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के चुनावों मेंभी भाजपा-कांग्रेस ने मंदिरों के असर वाली सीटों पर पूरा जोर लगाया।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने प्रचार अभियान में तीनों राज्यों (मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़) के 10-10 मंदिरों में गए। यहां 124 सीटों पर मंदिरों का प्रभाव है। इनमें से कांग्रेस को 35 और भाजपा को 20 सीटें मिलीं।

राहुल गांधी जिन 3 राज्यों में मंदिरों में गए, वहां 68 विधानसभा सीटों पर इनका प्रभाव है। मध्यप्रदेश में राहुल ने 5 मंदिरों में जाकर 28 सीटों को कवर किया। इनमें से कांग्रेस को 13 पर जीत मिली है। राजस्थान में तीन मंदिर गए, इनका 28 सीटों पर प्रभाव है। यहां कांग्रेस को 12 सीटों पर जीत मिली। वहीं छत्तीसगढ़ में राहुल सिर्फ 2 मंदिरों में गए। इनका 12 सीटों पर असर था। कांग्रेस को 10 मिली हैं।

यहीं नहीं बीजेपी के स्टार प्रचारक यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अलवर में हनुमान जी को दलित बताया था। अलवर जिले में 11 सीटें थीं, यहां भाजपा को 2 सीट मिलीं। 2013 में भाजपा ने 9 जीतीं थीं।

बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी ने छिंदवाड़ा में कमलनाथ के मुस्लिम बयान को मुद्दा बनाया था। यहां कांग्रेस को 7 में से 5 सीट मिली हैं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अजमेर के पुष्कर में अपना गोत्र बताया था, पर कांग्रेस यह सीट हार गई। अजमेर जिले में 8 सीट हैं। इसमें से कांग्रेस को 2 और बीजेपी को 5 पर जीत मिली है। राहुल ने उदयपुर में कहा था कि मोदी को धर्म की समझ नहीं है। यहां की 10 सीटों में से कांग्रेस को 5 पर जीत मिली है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here