विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की जीत के बाद यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पहली बार अपनी प्रतिक्रिया दी है। संसद भवन के बाहर मीडिया से बातचीत में सोनिया गांधी ने कहा, “मैं 3-0 की स्कोर लाइन से खुश हूं। यह भाजपा की नकारात्मक राजनीति पर जीत है।”

बता दें कांग्रेस पार्टी ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं राजस्थान में कांग्रेस पार्टी को बहुमत से एक सीट और मध्यप्रदेश में दो सीट कम मिली थीं। इन दोनों ही राज्यों में बसपा और सपा के समर्थन से कांग्रेस सरकार बनाने जा रही है।

छत्तीसगढ़ में 90 सीटों पर हुए चुनावों में कांग्रेस पार्टी को 68 सीटें मिली वहीं भाजपा 15 सीटों पर सिमटकर रह गई। वहीं राजस्थान में 199 सीटों पर हुए चुनावों में कांग्रेस को 99 और भाजपा ने 73 सीट मिली।

यहां सरकार बनाने के लिए उसे एक सीट की आवश्यकता है। बसपा ने समर्थन देने की घोषणा कर दी है। अब पार्टी के लिए यहां भी सरकार बनाने का रास्ता साफ हो चुका है।

वहीं मध्यप्रदेश की बात करें तो यहां 230 सीटों हुए चुनावों में कांग्रेस को 114 और भाजपा को 109 सीट मिली। कांग्रेस यहां बहुमत से 2 सीट दूर है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने इन दो सीटों पर कांग्रेस का साथ देने की घोषणा कर दी है।

वहीं अन्य पार्टियां जिन्होंने 5 सीटों पर जीत हासिल की, उन्होंने भी कांग्रेस का समर्थन करने का फैसला किया है। इस लिहाज से अब पार्टी के पास 121 सीटें हैं और वह बहुमत का आंकड़ा पार कर चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here