Election: साधु-संतों के साथ लगातार बैठक कर रहे हैं गृहमंत्री Amit Shah, क्या उत्तराखंड विधानसभा चुनाव पर है नजर?

0
502

Election:साधु-संतों के साथ बीजेपी के रिश्ते हमेशा से अच्छे रहे हैं। उत्तराखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) लगातार क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं। इसी के क्रम में उन्होंने साधु-संतों के साथ कई बैठकें की है।जूना अखाड़ा के प्रमुख अवधेशानंद गिरि ने ट्वीट कर कुछ तस्वीरें साझा की है।

1

उत्तराखंड में बीजेपी की हालत कमजोर बतायी जा रही है

पिछले कुछ समय में एक के बाद एक मुख्यमंत्रियों को बदलने के कारण राज्य में भारतीय जनता पार्टी की हालत को कई सर्वे में कमजोर बताया जा रहा है। जिसके बाद से गृहमंत्री लगातार राज्य में सक्रिय रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने शनिवार को लोगों को संबोधित भी किया था।

अमित शाह ने क्या कहा था?

उत्तराखंड में शनिवार को गृहमंत्री अमित शाह ने कहा था कि कांग्रेस पार्टी ने तुष्टीकारण की राजनीति को हमेशा बढ़ावा दिया है। नमाज के लिए राजमार्गों को बंद करने का आदेश दिया जाता था। शाह ने कहा था कि कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार, घपले, घोटाले का पर्याय बनी हुई है। कांग्रेस किसी भी राज्य में कल्याण का कार्य नहीं कर सकती, ना वो गरीबों का सोच सकती है और न अच्छे प्रशासन का सोच सकती है। गरीब कल्याण और अच्छा प्रशासन मोदी जी के नेतृत्व में केवल और केवल भाजपा सरकार दे सकती है।

कांग्रेस पार्टी नहीं कर सकती विकास

तुष्टिकरण की राजनीति करने वाली कांग्रेस पार्टी देवभूमि का विकास नहीं कर सकती है। उत्तराखंड में विकास की बयार तभी आई, जब जनता ने पूर्ण बहुमत की भाजपा की सरकार बनाई। कोरोना से बचाव के लिए टीके की पहली डोज का शत-प्रतिशत टीकाकरण पूरा करने वाले राज्यों में से एक उत्तराखंड है।

Asaduddin Owaisi का अमित शाह पर हमला, कहा- 10 मिनट की नमाज से आपके पेट में क्यों दर्द हो रहा है?