बलिया गोली कांड का मुख्य आरोपी धीरेंद्र सिंह को उत्तरप्रदेश पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बलिया गोली कांड में एक ग्रामीण की मौत हो गई थी। पुलिस तीन दिन से आरोपी की तलाश कर रही थी।

खबर के अनुसार बड़ी मशक्कत के बाद धीरेंद्र सिंह को एसटीएफ की टीमों ने लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क के पास से गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें कि घटना स्थल से आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। जिसके बाद यूपी पुलिस ने घोषित इनाम की राशी को बढ़ाकर 50-50 हजार कर दिया था। अब तक 8 नामजद और करीब 25 अज्ञात आरोपियों में सिर्फ 7 की गिरफ्तारी हुई थी। इनमें भी सिर्फ दो ही नामजद हैं।

पुलिस ने दी हुई जानकारी में बताया है कि, “आरोपियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) और गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई होगी। आरोपियों की तलाश में 10 पुलिस की टीमें लगी हुई थी। इससे पहले दो नामजद आरोपियों देवेंद्र प्रताप सिंह और नरेंद्र प्रताप सिंह को गिरफ्तार किया जा सका था। “

ये दोनों मुख्य आरोपी धीरेंद्र प्रताप सिंह के भाई है। बताया जा रहा है कि फरार मुख्य आरोपी धीरेंद्र प्रताप सिंह सेना का रिटायर्ड जवान है। वह भूतपूर्व सैनिक संगठन की बैरिया तहसील इकाई का अध्यक्ष भी है।

गिरफ्तारी के एक घंटे पहले कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने योगी सरकार पर हमला बोला था उन्होंने ट्वीट कर के लिखा था, “बलिया की घटना में बीजेपी सरकार किसके साथ खड़ी है?”

गौरतलब है कि 15 अक्टूबर को बलिया के में बड़ा गोलीकांड हुआ था। भरी सभा में ताबड़तोड फायरिंग हुई थी। इस में एक व्यक्ति की जान भी चली गई थी। तब से पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here