Corona Update: पिछले 24 घंटे में 7,350 नए COVID-19 केस, तेजी से कम हो रहे हैं एक्टिव मरीजों की संख्या

0
399
देश में नहीं थम रही Coronavirus की रफ्तार, पिछले 24 घंटों में 18 हजार 840 नए मामले मिले…
देश में नहीं थम रही Coronavirus की रफ्तार, पिछले 24 घंटों में 18 हजार 840 नए मामले मिले…

Corona Update:भारत में कोरोना के मामले तेजी से कम हो रहे हैं। हालांकि omicron को लेकर देश भर में सतर्कता बरती जा रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में 7,350 नए COVID-19 केस देश भर में दर्ज किए गए हैं। आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में 7,973 लोग कोरोना वायरस से ठीक हुए हैं। भारत में रिकवरी रेट अभी 7,973 लोग कोरोना वायरस से ठीक हुए हैं जो कि मार्च 2020 के बाद सबसे अधिक है।

कल आए थे 7,774 नए मामले

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में इससे पहले 24 घंटों में 7,774 नए कोरोना संक्रमण के मामले दर्ज किए गए थे और 306 मौतों की सूचना मिली थी। भारत में अब कोविड मामलों की कुल संख्या 34,215,076 हो गई थी। वहीं कोरोना से अब तक कुल 47,543,4 लोगों की मृत्यु हुई थी। देश में 92,281 कोरोना केस एक्टिव हैं।

Omicron वेरिएंट के क्या हैं लक्षण?

दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के बोत्सवाना (Botswana) में कोरोना के रुप B.1.1529 मिले नए वेरिएंट Omicron को काफी खतरनाक बाताय जा रहा है। इस वेरिएंट से पूरी दुनिया डरी हुई है। वायरस अब तक  इटली, जर्मनी, हॉंग कॉंग, इजिप्ट, इजरायल, कनाडा, बेल्जियम जैसे कई देशों में पहुंच चुका है। जानकारों का कहना है कि यह अब तक का सबसे खतरनाक वेरिएंट है। अब इसे विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization) ने भी वेरिएंट ऑफ कंसर्न घोषित कर दिया है। डब्ल्यूएचओ ने इस वेरिएंट को Omicron नाम दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here