Constitution Day 2021: संविधान दिवस पर PM Modi समेत तमाम बड़े नेताओं ने जनता को दी बधाई, Rahul Gandhi ने कहा- संविधान “कागज” ना बन जाए

0
404
Constitution of India
Constitution of India

Constitution Day 2021: भारत में हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस (Constitution Day) मनाया जाता है। यह दिन भारत के इतिहास में बहुत ही अहम स्थान रखता है। 26 नवंबर 1949 वह दिन था जब भारत ने संविधान को औपचारिक तौर पर स्वीकार किया था और 26 जनवरी 1950 को लागू किया था। 251 पन्नों की ताकतवर इस किताब के मुख्य निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर हैं। यह दिन उन्हें श्रद्धाजंलि देने के प्रतीक के रूप में भी मनाया जाता है। भारत में संविधान को तैयार करने में कुल दो साल 11 महीने और 18 दिन लगे। इसका वजन 3.75 किलोग्राम है।

इस मौके पर देश के तमाम बड़े नेताओं ने संविधान दिवस पर ट्वीट किया है। पीएम मोदी से लेकर राहुल गांधी, प्रियंका गांधी ने जनता को संविधान दिवस की बधाई दी है, और कहा कि न्याय व अधिकार सबके लिए एक समान होने चाहिएँ ताकि संविधान सिर्फ़ काग़ज़ ना बन जाए- ये हम सबकी ज़िम्मेदारी है।

यहां देखें नेताओं के ट्वीट

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लिखा, कोई भी संविधान चाहे वह कितना ही सुंदर, सुव्यवस्थित और सुदृढ़ क्यों न बनाया गया हो, यदि उसे चलाने वाले देश के सच्चे, निस्पृह, निस्वार्थ सेवक न हों तो संविधान कुछ नहीं कर सकता। डॉ. राजेंद्र प्रसाद की यह भावना पथ-प्रदर्शक की तरह है।

गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर कहा, संविधान लोकतंत्र की आत्मा होने के साथ-साथ भारत की एकता व प्रगति का मूल आधार है। संविधान दिवस पर भारतीय संविधान के शिल्पी बाबासाहेब अंबेडकर व सभी महापुरुषों को नमन करता हूँ। मोदी सरकार बाबासाहेब के पदचिन्हों पर चलकर देश के हर वर्ग के कल्याण व उन्हें अधिकार दिलाने हेतु कटिबद्ध है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा, न्याय व अधिकार सबके लिए एक समान होने चाहिएँ ताकि संविधान सिर्फ़ काग़ज़ ना बन जाए- ये हम सबकी ज़िम्मेदारी है। देश के संविधान दिवस पर सभी को शुभकामनाएँ।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर जनता को बधाई दी है। उन्होंने लिखा, भारत को एक सम्पूर्ण प्रभुत्व-संपन्न, पंथनिरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए सर्वसमावेशी संविधान के स्वीकृति दिवस ‘संविधान दिवस’ की आप सभी को बधाई। आइए, संविधान निर्मात्री सभा के सभी सदस्यों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए हम सभी संविधान के पालन हेतु प्रतिबद्ध हों।

राष्ट्रीय जनता दल के नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भी ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा, देश के हर वर्ग, जन, क्षेत्र की आकांक्षाओं, अधिकारों और भविष्य को सुरक्षा प्रदान करने वाले एवं न्यायपरक समतावादी राष्ट्र में सबकी आवाज के लिए प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने वाले संविधान को नमन है। संविधान है तो राष्ट्र है, संविधान है तो सजग सक्षम हम है। #संविधान_दिवस की शुभकामनाएँ!

यह भी पढें:

Constitution Day 2021: क्यों मनाया जाता है संविधान दिवस? जानें कई अहम बातें

Constitution Day 2021: संविधान दिवस पर जानिए कैसे आई प्रस्तावना

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here