भारतीय सेना लगातार पाकिस्तान और चीन पर नजर रखे हुए है। चीन का भौगोलिक सीमा को लेकर जो भूख है उससे भारत समेत कई पड़ोसी देश वाकिफ हैं। ऐसे में अपनी सीमा को बचाए रखने के लिए भारतीय सेना भी सतर्क है। इस बार फिर चीन ने समुद्री रास्ते से अपने कुछ युद्धपोत को इसपार भेजा है लेकिन भारतीय सेना ने भी उसका स्वागत करके मजाक बना दिया। दरअसल,  मंगलवार को हिंद महासागर में जब चीन के तीन युद्धपोत दिखाई दिए तो भारतीय नौसेना ने उनका स्वागत कुछ इस अंदाज में किया कि हर कोई हैरान रह गया। मंगलवार को जब हिंद महासागर में चीन के तीन युद्धपोत दिखे, तो भारतीय नौसेना ने ट्वीट किया कि आज हिंद महासागर के क्षेत्र में चीन की 29वीं एंटी पाइरसी एस्कॉर्ट फोर्स का स्वागत किया, हैप्पी हंटिंग।

बता दें कि भारत और चीन के साथ आपसी संबंध में हाल के दिनों में काफी गिरावट आई है और डोकलाम के बाद आपसी विश्वास की यह खाई और बढ़ी है। इस मामले में  नेवी के अफसरों ने बताया कि चीन की नेवी के तीन जंगी जहाजों ने इंडोनेशिया के सुदूरवर्ती अम्बई वतार जलडमरुमध्य (समुद्री गलियारा) से हिंद महासागर में प्रवेश किया। इनमें जांगकेई क्लास के दो मिसाइल कॉर्वेट युद्धपोत थे, जबकि एक टैंकर साजोसामान के साथ उनके साथ चल रहा था।

ये बेड़ा जैसे ही हिंद महासागर में पहुंचा, वहां मौजूद भारतीय नौसेना के दो पोतों ने ‘वेल्कम टू इंडियन ओशन’ का स्वागत संदेश दिया…इस संदेश ने चीनी बेड़े के कमांडर को चौंका दिया।

चीन की नौसेना समुद्री डकैतों के खिलाफ हिंद महासागर में एंटी पायरेसी पैट्रोल यानि गश्त करती रहती है। हाल ही में इंडोनेशिया के करीब मलक्का स्ट्रेट में भी चीन के तीन युद्धपोत एंटी पायरेसी ड्रिल के लिए आए हुए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here