ISRO को मिली बड़ी कामयाबी… चांद के करीब पहुंचा Chandrayaan-3, सफलतापूर्वक अलग हुआ लैंडर

Chandrayaan-3 Mission: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र (ISRO) को अपने मून मिशन में बड़ी सफलता हासिल हुई है। चंद्रयान-3 चांद के बेहद करीब पहुंच चुका है...

0
123
Chandrayaan-3 Mission
Chandrayaan-3 Mission

Chandrayaan-3 Mission: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र (ISRO) को अपने मून मिशन में बड़ी सफलता हासिल हुई है। चंद्रयान-3 चांद के बेहद करीब पहुंच चुका है। चंद्रयान फिलहाल चांद के आखिरी ऑर्बिट में मौजूद है। चंद्रयान-3 चांद से करीब 150 किलोमीटर की दूरी पर है। इस बीच आज प्रोप्लशन मॉड्यूल से लैंडर अलग हो गया है। इसके साथ ही लैंडिंग की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसरो ने कुछ देर पहले इसका औपचारिक ऐलान कर दिया। अब विक्रम लैंडर चांद के 100 किमी. क्षेत्र में घूमेगा और धीरे-धीरे लैंडिंग की ओर बढ़ेगा।

FotoJet 2023 08 17T143051.537
Chandrayaan-3 Mission

Chandrayaan-3 Mission: प्रोप्लशन मॉड्यूल से अलग हो गया लैंडर

इसरो ने औपचारिक ऐलान करते हुए बताया कि आज लैंडर चंद्रयान-3 के प्रोप्लशन मॉड्यूल से अलग हो चुका है। इसके साथ ही लैंडिंग की भी प्रक्रिया शुरू हो गई है। बता दें कि चंद्रयान-3 चांद के आखिरी ऑर्बिट में मौजूद है।

चंद्रयान-3 का आखिरी पड़ाव पूरा

चंद्रयान-3 के लिए आज का दिन काफी अहम साबित हुआ। आज दोपहर करीब डेढ़ बजे इसरो की टीम ने चंद्रयान-3 के स्पेसक्राफ्ट को दो हिस्सों में बांटा। प्रोप्लशन मॉड्यूल से विक्रम लैंडर और रोवर प्रज्ञान अलग हो चुके हैं। इस प्रक्रिया से गुजरने के बाद चंद्रयान-3 की अंतिम प्रक्रिया भी पूरी हो गई है।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here