जल्‍द ही चांद पर होंगे हम, Chandrayaan-3 अपनी आखिरी कक्षा में पहुंचा

Chandrayaan-3: इसरो की ओर से जारी ट्वीट में कहा गया है कि आज इंजन को सफलतापूर्वक ऑन करने के बाद उसने चांद की तरफ जाने वाली एक ऑर्बिट को पूरा कर लिया है।

0
82
Chandrayaan-3 Misson ki badi news
Chandrayaan-3

Chandrayaan-3: स्‍वदेशी महत्वाकांक्षी मिशन चंद्रयान-3 चांद की तरफ जाने वाली अपनी आखिरी कक्षा में पहुंच गया है। यह वो पल है जहां से चंद्रयान की यात्रा में बेहद महत्वपूर्ण लेकिन निर्णायक बदलाव होने वाले हैं। इसरो से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार इस ऑर्बिट में पहुंचने के बाद वह लैंडर को अलग करने की प्रक्रिया शुरू करेंगे।इसरो की ओर से जारी ट्वीट में कहा गया है कि आज इंजन को सफलतापूर्वक ऑन करने के बाद उसने चांद की तरफ जाने वाली एक ऑर्बिट को पूरा कर लिया है।

अब उसकी दूरी 153 km x 163 km रह गई है। यहां से लैंडर को अलग किया जाएगा और इस मिशन का कैरियर 17 अगस्त से एक और राउंड पूरा करने के बाद अपनी अलग-अलग यात्रा शुरू करेगा।अगर सब ठीक रहता है तो लैंडर 23 अगस्त को अपने तय समय के मुताबिक चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग कर जाएगा।

Chandrayaan-3 ki top news today
स्‍वदेशी महत्वाकांक्षी मिशन चंद्रयान-3 चांद की तरफ जाने वाली अपनी आखिरी कक्षा में पहुंच गया है।

Chandrayaan-3: जल्‍द ही चांद पर होंगे हम?

Chandrayaan-3: केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र प्रसाद ने कहा है कि हम चांद के काफी करीब पहुंच चुके हैं। इसरो वैज्ञानिकों का कहना है कि अगर सब कुछ ठीक रहा, तो आने वाले दिनों में उनका लैंडर चांद पर होगा। इस सफलता से चांद की यात्रा के लिए आगे के प्रवेश द्वार खुलेंगे।

Chandrayaan-3: मिशन पूरा होते ही भारत के खाते में कई उपलब्धियां

अगर यह मिशन सफलतापूर्वक पूरा होता है तो भारत यह कारनामा करने वाला दुनिया का चौथा देश बन जाएगा। यही नहीं भारत दुनिया का पहला ऐसा देश होगा। जिसने बिना किसी हैवी रॉकेट के इस मिशन को पूरा किया।भारत के खाते में एक और उपलब्धि आ जाएगी। जिसके अनुसार भारत सबसे कम दाम में इस मिशन को अंजाम देने वाले देश होगा।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here