Bulli Bai App Case: ‘बुल्ली बाई’ ऐप केस के आरोपी विशाल कुमार (Vishal Kumar) को मंगलवार को मुंबई की Bandra Court में पेश किया गया। जिसके बाद बांद्रा कोर्ट ने उसे 10 जनवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। वहीं आज सुबह ही मुंबई पुलिस ने ‘ बुल्ली बाई ‘ ऐप की मास्टरमाइंड माने जाने वाली उत्तराखंड की एक महिला को हिरासत में लिया है।

गौरतलब है कि Buli Bai नाम के Online App के खिलाफ कई लोगों की शिकायत मिली थी कि उसके द्वारा मुस्लिम महिलाओं की तस्वीरों का उपयोग बिना उनकी अनुमति के किया जा रहा है। जिसके बाद Mumbai Police की साइबर सेल ने ‘बुली बाई’ ऐप से संबंधित मामले में बैंगलोर से एक 21 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्र को हिरासत में लिया था।
विशाल कुमार ने Khalsa Supremacist नाम से एक अकाउंट खोला था
Buli Bai App केस को लेकर मुंबई पुलिस ने जानकारी दी कि मुख्य आरोपी महिला बुल्ली बाई ऐप से जुड़े तीन अकाउंट्स को हैंडल कर रही थी और उसके साथी विशाल कुमार ने Khalsa Supremacist नाम से एक अकाउंट खोला था। 31 दिसंबर को उन्होंने दूसरे अकाउंट्स के नाम भी बदल कर सिख जैसे नामों पर कर दिए थे।
पुलिस ने जानकारी दी कि उत्तराखंड में मुंबई पुलिस की साइबर सेल द्वारा एक महिला को हिरासत में लिया गया है। अभी तक ऐसा लगता है कि ऐप के पीछे की मुख्य मास्टरमाइंड वो ही है। ट्रांजिट रिमांड के लिए उसे उत्तराखंड की अदालत में पेश किया जाएगा और ट्रांजिट रिमांड हासिल करने के बाद उसे मुंबई लाया जाएगा। बता दें कि पुलिस के अनुसार आरोपी विशाल ने 31 दिसंबर को अपना नाम बदलकर सिख समुदाय से संबंधित एक नाम रखा था।
मेरे मुवक्किल को इस मामले में झूठा फंसाया गया
विशाल कुमार का नाम इस मामले में सामने आने पर उनके वकील एडवोकेट डी प्रजापति ने कहा कि मेरे मुवक्किल को 10 जनवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। मेरे मुवक्किल को इस मामले में झूठा फंसाया गया है। पुलिस ने सर्च वारंट प्राप्त करने के लिए आवेदन दायर किया था।
Bulli Bai App बनाने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई
Bulli Bai App बनाने वालों और उसे बढ़ावा देने वालों के खिलाफ Mumbai में एक FIR दर्ज करवायी गयी है। धारा 354-डी (महिलाओं का पीछा करना), 500 (मानहानि के लिए सजा) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की अन्य धाराओं के तहत यह मामला दर्ज करवाया गया है। दिल्ली पुलिस ने भी इस मामले को लेकर उस अकाउंट के बारे में जानकारी मांगी है जिसने पहले ‘Buli Bai App’ के बारे में ट्वीट किया था।
पत्रकार की तस्वीरें Bulli Bai पर

यह मामला तब सुर्खियों में आया था जब पत्रकार Ismat Ara ने कहा था कि उनकी तस्वीर का इस्तेमाल भी बुल्ली बाई App पर किया गया है। उन्होंने Tweet किया था ”यह बेहद दुखद है कि एक मुस्लिम महिला के रूप में आपको डर और घृणा की भावना के साथ अपने नए साल की शुरुआत करनी होगी। बेशक मैं यह सकती हूं कि #Sullideals के इस नए Version में केवल मैं बस नहीं Target की जा रही हूं। आज सुबह एक दोस्त द्वारा भेजा गया स्क्रीनशॉट। नववर्ष की शुभकामनाएं।”
बता दें कि इस ऐप को लेकर शिवसेना सांसद प्रियंंका चर्तुवेदी, आप नेता मनीष सिसोदिया और कांग्रेस नेता इमरान प्रतापगढ़ी समेत कई नेताओं ने सरकार पर निशाना साधा था।
संबंधित खबरें:
- Bulli Bai Controversy को लेकर केंद्र पर भड़के Imran Pratapgarhi, बोले- मोदी जी मुस्लिम बहनों के चरित्र हनन पर चुप क्यों हैं
- Bulli Bai App को लोग इस तरह कर रहे है Download, सरकार ने किया प्रतिबंधित
- Bulli Bai Controversy को लेकर केंद्र पर भड़के Imran Pratapgarhi, बोले- मोदी जी मुस्लिम बहनों के चरित्र हनन पर चुप क्यों हैं
- Bulli Bai App पर मुस्लिम महिलाओं को निशाना बनाने का लगा आरोप, Priyanka Chaturvedi ने सरकार पर साधा निशाना