यूपी चुनाव जीतने के लिए पार्टियां अपने हर हथकंडें अपना रहीं है। बड़े-बड़े नेताओं का दल बदलने का दौर तीसरे चरण का चुनाव आने के बाद भी जारी है।इसी क्रम में भाजपा को आज  एक और बड़े भोजपुरी नेता का साथ मिल गया। भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन ने कांग्रेस छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया। दिल्ली के बीजेपी अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। रविवार को दिल्ली के बीजेपी कार्यालय में अमित शाह और मनोज तिवारी की मौजूदगी में रवि किशन भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए।

रवि किशन इससे पहले कांग्रेस पार्टी के सदस्य थे। 2014 में उन्होंने जौनपुर से कांग्रेस की तरफ से चुनाव लड़ा पर उन्हें वहां सफलता हासिल नहीं हुई थी। जौनपुर से बीजेपी प्रत्याशी कृष्ण प्रताप सिंह ने रवि किशन को करारी शिकस्त दी थी। भोजपुरी स्टार को 2014 लोकसभा चुनाव में मात्र 4 % वोट मिला था। इस हार के बाद ही रवि किशन का मन बदलने लगा था। सूत्रों के मुताबिक मनोज तिवारी ने रवि किशन को बीजेपी में शामिल होने की सलाह दी थी और उन्हीं के बदौलत वह पार्टी में शामिल भी हुए हैं। रवि किशन और मनोज तिवारी कई भोजपुरी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं।

Ravi kishan in BJPमनोज तिवारी को हाल ही में बीजेपी ने सतीश उपाध्याय की जगह दिल्ली का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। मनोज तिवारी अब भाजपा के सक्रिय और बड़े नेता बन गए हैं। राजनेता होने के साथ-साथ भोजपुरी अभिनेता होने से यूपी के पूर्वांचली वोटरों का लगाव मनोज तिवारी से ज्यादा है। मनोज तिवारी को दिल्ली की कमान मिलने के बाद से ही एक नई टीम बनाई जा रही है और ऐसे में रवि किशन का भाजपा में शामिल होना पार्टी के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। रवि किशन ने पार्टी में शामिल होने के बाद कहा कि वह ऐसी पार्टी में शामिल हुए है जो गरीबों के लिए काम करती है और उनका भी ध्यान दूसरों की बुराई करने के बजाय विकास के कामों पर होगा।

रवि किशन ने टीवी सीरियल, बॉलीवुड फिल्मों सहित कई भोजपुरी फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा 2006 में बिग-बॉस में रवि किशन ने अपनी दमदार उपस्थिति से सबका दिल जीत लिया था। इसके बाद उन्होंने झलक दिखला जा के पांचवें सीजन में भी काम किया, रवि किशन फिलहाल &tv चैनल के फेमस सीरियल भाभी जी घर पर है में बेहतरीन अदाएगी से दर्शकों का मन मोह रहे  हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here