केंद्र सरकार भले ही देश में महिलाओं की सुरक्षा के तमाम वायदे करती हो लेकिन ये वायदे जमीनी हकीकत से परे है। आए दिन देश में महिलाओं के साथ रेप और छेड़छाड़ की घटनाएं बढ़ रही है। अब बिहार से इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। बिहार के सहरसा जिले में मनचलों का हौसला इस कदर बढ़ गया है कि वह दिनदहाड़े लड़की को छेड़ने से बाज नहीं आ रहे है। सहरसा जिले से एक स्कूली छात्रा के साथ छेड़छाड़ का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियों में देखा जा सकता है किस्कूल जा रही एक छात्रा के साथ मनचलों ने छेड़खानी की और इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।

वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि पीड़ित छात्रा साइकिल की कैरियर पर किताब रखकर स्कूल जा रही है या पढ़कर वापस घर जा रही है। इसी दौरान बीच रास्ते में मनचले लड़के उसे घेर लेते हैं और उसके साथ छेड़खानी शुरू कर देते हैं। लड़की मनचलों से हाथ जोड़कर ऐसा नहीं करने की गुहार लगा रही है।

छात्रा के साथ लगभग आधा दर्जन मनचले बदतमीजी कर रहे हैं। कुछ मनचले लड़की का दुपट्टा तक खींच लेते हैं। जब पीड़िता भागने की कोशिश करती है तो वह उसे खदेड़कर जमीन पर पटक देते हैं। लड़की के रोने और गिड़गिड़ाने का भी मनचलों पर कोई असर नहीं पड़ता है। लड़की के साथ चल रहे लड़के ने जब अपनी दोस्त को मनचलों से बचाने की कोशिश की तो उन्होंने उसकी पिटाई कर दी।

इस वीडियो पर पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेते हुए पीड़िता और आरोपियों की पहचान कर ली है। पुलिस ने मामले में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और बाकी आरोपियों की तलाश में जुटी है।

सहरसा सदर के डीएसपी प्रभाकर तिवारी ने कहा है कि पुलिस इस मामले में एफआईआर दर्ज कर करके अन्य आरोपियों को भी जल्द से जल्द पड़कने की कोशिश करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here