बिहार में “बिहार में ईबा” ये टाइटल बीजेपी का बिहार विधानसभा चुनाव के लिए वीडियो कैंपेन है। इस वीडियो में एनडीए के राज में बिहार में कितना विकास हुआ इस बात को गिनाया गया है। बॉलीवुड एक्टर मनोज वाजपेयी की “मुंबई में काबा” की तर्ज पर बीजेपी ने “बिहार में ईबा” चुनाव सॉन्ग लॉन्च किया है।

इस वीडियो कैंपेन को बीजेपी ने अपने ट्विटर हैंडर पर शेयर किया है। इस सॉन्ग को तीन घंटे पहले शेयर किया गया है।

बिहार की जनता को लुभाने के लिए बीजेपी ने ये चुनावी सॉन्ग लॉच किया है। इस में सरकार बिहार की तरक्की की गिनतियां करा रही है।

वीडियो को शेयर करते हुए बीजेपी ने

अरे बिहार में का बा? इंहवा का बा?

अरे का बा? इंहवा का बा?

रुक रुक रुक…
रुक! बताव तानी का बा…

अरे बदल चुकल बा दिन पुरनका
बदल गईल बा समाज हो
इंहे बनाइब बंबई दिल्ली…
इंहे चली अब राज हो…

इंहवे, जी हाँ!!
बुझे

बीजेपी से पहले आरजेडी ने अपना कैंपेन सॉन्ग लॉच किया था। सोमवार को पार्टी के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने ये सॉन्ग रिलीज किया था। इस वीडियो के रजिए राष्ट्रीय जनता दल ने नीतीश सरकार पर हमला बोला है साथ ही 15 साल के राज पर कई सवाल उठाए हैं। बेरोजगारी से लेकर पलायन और भ्रष्टाचार को लेकर सरकार की आलोचना की गई है।

इसी तर्ज पर चुनावी अभियान का नारा तेजस्वी भव: बिहार दिया गया है। इस नारे के साथ तेजस्वी यादव को बिहार को रोशन करने वाले नेता के तौर पर दर्शाया गया है। सॉन्ग लॉन्च करते हुए मनोज झा ने कहा था कि ये किसी व्यक्ति का कैम्पेन नहीं है, बल्कि हर क्षेत्र व हर व्यक्ति का है।

वीडियो शेयर करते हुए  “इस बार तेजस्वी तय है। इस बार तेजस्वी तय है।“ का नारा दिया गया है।

साथ ही बता दे कि ट्विटर पर #बिहार_में_ई_बा ट्रेंड हो रहा है। इस ट्रेंड में लोग बड़ा मजेदार कमेंट कर रहे हैं। ट्विटर पर लोग महागठंबधन की खिल्ली उड़ाते हुए लिख रहे हैं। “विपक्ष कहा है ?”

https://twitter.com/Girirajsinhbjp2/status/1315877088193253376

बीजेपी ने अपने कैंपेन सॉन्ग में रोजगार, बिजली, अस्पताल, पुल पर भी खासा जिक्र किया है। पर मज़दूरों का पलायन पूरी दुनिया ने देखा।

गौरतलब है कि लॉकडाउन के समय सबसे अधिक बिहार के ही मजदूर पलायन में शामिल थे। सड़क पर चलते समय इनमें से कई मजदूरों की मौत भी गो गई थी।

कोरोना काल में बिहार के अस्पताल से कई ऐसी तस्वीरे सामने आई थी जिसमें मरीजों को सही इलाज नहीं मिल रहा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here