#बॉयकॉट_बॉलीवुड_इंडस्ट्री, ट्विटर पर खूब ट्रेंड कर रहा है। लोग बॉलीवुड की खिलाफत कर रहे हैं। मानो इस देश में बॉलीवुड एक अलग प्लानेट है। दरसल फिल्मी इंडस्ट्री को एक्सपोज करने वाली कंगना रानौत ने बॉलीवुड को गटर कह दिया है।

कंगना के इस बयान के बाद ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा #बॉयकॉट_बॉलीवुड_इंडस्ट्री, कंगना ने ट्वीट किया जिसमें उन्होंने लिखा, “बॉलीवुड के गटर में रेंगने वालों अब पता चला कैसा लगता है जब सारे देश के सामने बेइज़्ज़त किया जाता है, निशाना बनाया जाता है,आइसलेट किया जाता है।“

https://twitter.com/KanganaTeam/status/1315646303548784640

कंगना का ट्वीट यहीं नहीं थमा वो लगातार ट्वीट पर ट्वीट करती चली गईं। उन्होंने आगे एक और ट्वीट किया जिसमे वो लिखती हैं, “मैं कई सालों से बॉलीवुड में शोषण और बुलीइंग की शिकायत कर रही हूँ आज़ उसी कारण एक कलाकार की मृत्यु हो गयी”

https://twitter.com/KanganaTeam/status/1315638960148815873

बता दे कि बॉलीवुड के 34 प्रोडक्शन हाउस ने दो अधिकारिक न्यूज चैनल और उनके पत्रकारों के खिलाफ कोर्ट में याचिका दायर की है।  बॉलीवुड का एक खेमा फिल्मी इंडस्ट्री के खिलाफ चलाए जा रहे प्रोपेगेंडा ने नाराज हैं।

प्रोडक्शन हाउस में शाहरूख, सलमान, करन जौहर, फरहान अख्तर और अजय देवगन का नाम शामिल है।

बॉलीवुड को गंदा कहने पर इन्होंने दिल्ली हाईकोर्ट में मुकदमा दर्ज किया है।

इंडस्ट्री के इस कदम के बाद कंगना रनौत का गुस्सा फूट पड़ा और ट्विटर पर ट्वीट की बौछार कर दी।

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में लिखा, “बॉलीवुड ड्रग्स का गटर है। ये शोषण का गटर है। जिहादी।”

https://twitter.com/KanganaTeam/status/1315633358135726080

कंगना के इस ट्वीट के बाद ट्विटर पर लोग इंडस्ट्री का विरोध कर रहे हैं कुछ समर्थन भी कर रहे हैं।

#भारत_की_शान_बॉलीवुड भी ट्रेंड कर रहा है। ट्विटर यूजर ट्वीट कर के लिख रहे हैं। ये इंडस्ट्री हर साल हजारों लोगों को रोजगार देती है। बॉलीवुड मुसिबत में हमेशा अपने देश के साथ खड़ा रहता है। बाढ़ हो या कोरोना काल बॉलीवुड ने हमेशा डट कर सामना किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here