कांग्रेस के बाद बीजेपी ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। इस घोषणा पत्र को “भाजपा है तो भरोसा है” नाम दिया गया है। केन्द्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने पटना में भाजपा के 5 सूत्र, एक लक्ष्य, 11 संकल्प के विजन डाक्‍यूमेंट को जारी किया। वहीं, एनडीए प्रत्याशियों के पक्ष में भाजपा के राष्ट्रीय व प्रदेश के कई नेता आज यानी गुरुवार को चुनाव प्रचार करेंगे। 

घोषणा पत्र में कोरोना को अपना हथियार बनाते हुए बीजेपी ने वादा किया है, “भाजपा की सरकार फिर से बिहार में आती है तो सभी को कोरोना वैक्सीन का मुफ्त टीकाकरण दिया जाएगा।”

घोषणा पत्र खास

1.    हर बिहारवासी को कोरोना वैक्सीन का निशुल्क टीकाकरण करवाना।
2.    मेडिकल, इंजीनियरिंग समेत अन्य तकनीकी शिक्षा को हिन्दी भाषा में उपलब्ध कराना।
3.    एक साल में पूरे प्रदेश में तीन लाख नए शिक्षकों की भर्ती करना।
4.    नेक्स्ट जेनरेशन आईटी हब में पांच साल में पांच लाख रोजगार।
5.    एक करोड़ महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का वादा।
6.    एक लाख लोगों को स्वास्थ्य विभाग में नौकरी. 2024 तक दरभंगा एम्स को चालू करवाना।
7.    धान और गेहूं के बाद दलहन की खरीद भी MSP की दरों पर।
8.    30 लाख लोगों को 2022 तक पक्के मकान देने का वादा।
9.    2 साल में 15 नए प्रोसेसिंग उद्योग लगाने का वादा। 
10.    2 साल में मीठे पानी में पलने वाली मछलियों का उत्पादन बढ़ाना।
11.    किसान उत्पाद संघों की बेहतर सप्लाई चेन बनाना, जिससे 10 लाख रोजगार पैदा होंगे।

घोषणा पत्र जारी करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा हम जो भी वादा करते हैं उसे पुरा भी करते हैं। हमारे घोषणा पत्र में क्या है यदि कोई पुछे तो हम विस्तार में बता सकते हैं। ऐसा करने वाली एकलौती पार्टी भारतीय जनता पर्टी ही है।

बिहार मे बीजेपी और जेडीयू एक साथ चुनाव लड़ रहे हैं। बीजेपी 121 सीटों पर चुनाव लड़ने वाली है और जेडीयू 122 सीटों पर नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री हैं। 2020 विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री पद का दावेदार नीतीश कुमार को ही बनाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here