Bhartiya Excellence Awards :’इंफ्लुएंसर्स जुनूनी होते हैं’- एसपी सिंह बघेल

0
43

भारतीय एक्सीलेंस अवॉर्ड्स 2024 अपने आप में एक अनोखी पहल है। इस कार्यक्रम का भव्य आयोजन नई दिल्ली स्थित, इंडियन सोसाइटी फोर इंटरनेशनल लॉ के ऑडिटोरियम में किया गया। इस अवॉर्ड सेरेमनी का आयोजन बालाजी फाउंडेशन और एपीएन न्यूज चैनल की ओर से किया गया। इस पुरस्कार वितरण समारोह में भारतीय राजनीति के जाने-माने चेहरे और कानून की दुनिया के सम्माननीय व्यक्तियों ने मुख्य अतिथियों के तौर पर कार्यक्रम की शोभा बढ़ायी। भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश (CJI) जस्टिस बालकृष्णन, एसपी सिंह बघेल (राज्य मंत्री , स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय) और प्रदीप राय, वरिष्ठ अधिवक्ता सुप्रीम कोर्ट (चेयरमैन आईएलआरएफ/ इंडिया लीगल एड सेंटर) इस समारोह में अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए।

एपीएन न्यूज की एडिटर इन चीफ राजश्री राय ने केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल का अवॉर्ड फंक्शन में स्वागत किया । राजश्री राय ने कहा कि बघेल मोदी सरकार में एक अहम भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के जरिए सोशल मीडिया पर धाक जमाने वाले इनफ्लुएंसर्स को सम्मानित किया जा रहा है।

क्या बोले S.P. Singh Baghel ?

मंत्री एसपी सिंह बघेल ने कहा कि मेरे पहले अवार्ड ने मुझे मजबूत किया और आज मेरे पैर नहीं कंपकंपाते हैं, मुझे स्टेज से डर नहीं लगता है। इनफ्लुएंसर्स के सम्मान में बघेल ने कहा कि इनफ्लुएंसर्स जुनूनी होते हैं, इनफ्लुएंसर्स आम इंसान नहीं होते। इनफ्लुएंसर्स समाज सेवा कर रहे हैं और समाज सेवा आपको पद्म पुरस्कार दिलाएगी। आम व्यक्तियों को अब पद्म पुरस्कार मिल रहा है खास व्यक्तियों को ही नहीं मिल रहा है। इनफ्लुएंसर्स खुद के लिए काम करते हैं और APN का पुरस्कार मिलना अहम बात है। जीवन पर पुरस्कार मिलने से प्रभाव पड़ता है। पद्म पुरस्कार पाने वाले व्यक्ति बदले हैं। पुरस्कार के जरिए लोगों को सम्मानित कर, उनके साथ न्याय किया जाता है।

इसके अलावा, उन्होंने ये भी बताया कि भारत सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने में जुटी हुई है। उन्होंने कहा, ‘जब से शौचालय बने महिलाओं को सुविधा हुई है, महिलाओं को बाहर नहीं जाना पड़ता, रेप कम हुए हैं, सरकार ने महिलाओं के लिए खास योजनाओं को शुरू किया है। सरकार से घर मिलने पर महिलाओं को सुरक्षा मिली है, विधवा पेंशन से घर में सम्मान मिला है।’

बता दें कि बालाजी फाउंडेशन एक स्वायत्त,थिंक टैंक है। फाउंडेशन पारदर्शिता, जवाबदेही और कॉर्पोरेट प्रशासन मानदंडों का पालन सुनिश्चित करता है। इसका मुख्य फोकस हाशिए पर मौजूद लोगों को सशक्त बनाना और समावेशी विकास को वास्तविकता बनाना है। वहीं, एपीएन न्यूज समाचार चैनलों की दुनिया में प्रामाणिकता, विश्वसनीयता का प्रतीक है। एपीएन न्यूज़ को दिल्लीएनसीआर से प्रसारित होने वाले सबसे पसंदीदा 24×7 हिंदी समाचार चैनलों में से एक माना जाता है। एपीएन न्यूज़ कानूनी प्रिंट पत्रिका, इंडिया लीगल के जरिए कानूनी बहस को पूरा करने में सक्षम है। यह इस चैनल की यूएसपी में से एक है।

यह भी पढ़ें:

BHARTIYA EXCELLENCE AWARDS 2024 का हुआ शुभारंभ, एडिटर इन चीफ राजश्री राय ने दिया कार्यक्रम का परिचय

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here