Basant Panchami 2022 : माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को बसंत पंचमी मानई जाती है। इस साल बसंत पंचमी 5 फरवरी को मनाई जाएगी। बसंत पंचमी शनिवार 5 फरवरी को सुबह 3 बजकर 47 मिनट से शुरू होगी और 6 फरवरी को सुबह 3 बजकर 43 मिनट तक मनाई जाएगी। बसंत पंचमी का दिन अबुझ मुहूर्त के नाम पर भी जाना जाता है। यदि आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो बसंत पंचमी का दिन सबसे अच्छा रहेगा।
Basant Panchami 2022 :बसंत पंचमी का शुभ मुहूर्त
बसंत पंचमी का पर्व फरवरी माह का महत्वपूर्ण पर्व है। इस पवित्र पर्व पर विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा की जाती है। हिंदू धर्म में पीला रंग बहुत शुभ माना जाता है, इसलिए बसंत पंचमी के दिन पीले रंग के वस्त्र पहने जाते हैं, साथ ही पीले रंग के चावल भी बनाना शुभ माना जाता है।
हिंदुओं के इस पवित्र पर्व पर ज्ञान, विद्या और वाणी की देवी मां सरस्वती की पूजा की जाती है। माना जाता है कि यदि कोई व्यक्ति बसंत पंचमी के दिन मां की विधि-विधान से पूजा करता है तो व्यक्ति के ज्ञान में बढ़ोत्तरी होती है। इस दिन पीले रंग के कपड़े पहनना भी शुभ माना जाता है। Basant Panchami बसंत के मौसम के आगमन का संकेत भी देता है।
जानिए बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की कैसे करें पूजा?

- बसंत पंचमी के दिन पीले रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है, इसलिए इस दिन मां सरस्वती को पीले रंग का वस्त्र अर्पित करना चाहिए।
- मां सरस्वती को हल्दी व चन्दन का तिलक लगाएं। साथ ही पीले लड्डू और केसरयुक्त खीर बना कर मां सरस्वती की पूजा करें।
- मां सरस्वती को पेन और कॉपी जरूर अर्पित करें।
- मां सरस्वती को पीले या फिर सफेद रंग के फूल चढ़ाना भी शुभ माना जाता है।
- पीले रंग के वस्त्र धारण कर पूजा, उपासना करें।
संबंधित खबरें:
- Mahua Moitra: लोकसभा स्पीच से पहले बीजेपी पर बोली TMC सांसद, ट्वीट कर कहा “गौमूत्र शॉट” पीकर तैयार हो जाओ
- Cryptocurrency और Digital Currency में क्या है अंतर, Budget 2022 में Nirmala Sitharaman ने क्या कहा?