बैंक ऑफ चाइना का बैंक जल्द ही आपको भारत में देखने को मिलेगी। क्योंकि बैंक ऑफ चाइना को भारत में काम करने का लाइसेंस मिल गया है। भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंक ऑफ चाइना को भारत में काम करने के लिए लाइसेंस जारी कर दिया है। आरबीआई का ये फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से चीनी नेतृत्व को किए गए वादे के मुताबिक है। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की अनौपचारिक मुलाकात हुई थी।

बैंक ऑफ चाइना चीन में काम करने वाले चार बड़े सरकारी बैंकों में से एक है।  बाजार पूंजीकरण के लिहाज से ये दुनिया के बड़े बैंकों में शामिल है।  चीन के इस बैंक की शाखांए दुनिया के सभी महादेशों में हैं। फिलहाल बैंक ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन, आयरलैंड, फ्रांस, जर्मनी, इटली, मलेशिया, दक्षिण अफ्रीका, सिंगापुर, जापान समेत कुल 27 देशों में काम करता है। एशिया के कई देशों में मौजूदगी के बावजूद भारत में इस बैंक की शाखाएं नहीं थी। आरबीआई के फैसले के बाद अब चीन का ये बैंक भारत में भी काम कर पाएगा। आरबीआई इससे पहले शरिया बैंकिंग के आवेदन को खारिज कर चुका है।

                                                                                                         ब्यूरो रिपोर्ट, एपीएन

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here