यूपी के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी अपने गृहनगर गोरखपुर पहुंच चुके हैं। यहां उन्होंने हिंदुस्तान उर्वरक और रसायन लिमेटेड द्वारा बनाए गए खाद कारखाने के परिसर में भूमिपूजन किया। इस भूमिपूजन के मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय भी मौजूद थे।

बता दें सीएम योगी गोरखपुर में चार दिन रहेंगे। दीपावली के शुभ अवसर पर सीएम योगी पूर्वांचल को करोड़ों की सौगात देंगे। साथ ही कई परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी करेंगे।   

खाद कारखाने के भूमिपूजन करने के बाद उन्होंने कहा कि प्रदेश में जातिवाद और तुष्टिकरण की राजनीति खत्म होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार लक्ष्य गांवों को विकास का केंद्र बनाना है।

grabbbbसीएम योगी खाद कारखाने के भूमिपूजन के बाद वे पिपराइच में चीनी मिल की नींव रखेंगे और चंदाघाट पुल का शिलान्यास भी करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 17 अक्तूबर को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थली कुशीनगर में पर्यटन विकास की 25 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं को शिलान्यास करेंगे।

बताया जा रहा कि वे 6.43 अरब की 69 परियोजनाओं की सौगात देंगे। इनमें गोरखपुर जिले की 6.22 अरब की परियोजनाएं हैं जिनमें सोमवार व मंगलवार को 66 परियोजनाओं का शिलान्यास होना है। कुशीनगर जिले में विकास की 21 करोड़ की परियोजनाएं हैं। इसके अलावा सीएम स्थानीय लोगों के साथ बैठक भी करेंगे। वह गोरखपुर के वनटांगिया मजदूरों और उनके परिवार के साथ दीपावली मनाएंगे।

बता दें कि योगी आदित्यानाथ गोरखपुर यात्रा के बाद 18 तारीख यानी छोटी दिवाली के दिन अयोध्या जाएंगे। जहां वे 13.5 हजार लाख की विकास योजनाओं और सुंदरीकरण की परियोजनाओं की सौगात देंगे। इसके लिए भारत सरकार के पर्यटन विभाग ने भी मंजूरी दे दी है। इसके बाद वे 19 अक्टूबर को यानी दीपावली के दिन वनटांगियों के गांव जाएंगे। यहां वे अपने पुराने और चिरपरिचित अंदाज में वनटांगिया मजदूरों और उनके बच्चों के साथ दीपावली मानाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here