Bank Holidays November 2021: नवंबर में 17 दिन बैंक रहेंगे बंद, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

0
512
Bank Holiday
Bank Holiday

Bank Holidays November 2021: अगर आप नवंबर में अपने बैंक की ब्रांच में जाने के बारे में प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। बैंक के लिए निकलने से पहले इस खबर को पढ़ लें जिससे आपका वक्त बर्बाद न हो। यहां हम आपको बताएंगे कि नवंबर महीने में बैंक किस-किस दिन बंद रहेंगे।

नवंबर महीने में बैंक 17 दिन के लिए बंद रहेंगे

रिजर्ब बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने नवंबर में बैंक की छुट्टियों की पूरी लिस्ट जारी की है। हालांकि ऑनलाइन बैंकिंग का काम जारी रहेगा। नवंबर महीने में बैंक 17 दिन के लिए बंद रहेंगे। इसके अलावा वीकेंड पर भी बैंक बंद रहेंगे। हालांकि बैंक की छुट्टियां राज्य और क्षेत्र के हिसाब से अलग-अलग हो सकती हैं। नवंबर के सभी 17 दिन देश के सभी बैंकों में छुट्टी नहीं होगी। राज्यों द्वारा दी जाने वाली छुट्टी के मुताबिक भी बैंक बंद रहेंगे। बैंकिंग अवकाश विशिष्ट राज्यों में मनाए जाने वाले त्योहारों या उन राज्यों में विशिष्ट अवसरों की अधिसूचना पर भी निर्भर करते हैं।

यहां नवंबर 2021 में बैंक की छुट्टियों की एक लिस्ट दी गई है:

कन्नड़ राज्योत्सव/कुट: 1 नवंबर

नरक चतुर्दशी: 3 नवंबर

दीवाली अमावस्या (लक्ष्मी पूजन)/दीपावली/काली पूजा: 4 नवंबर

दीवाली (बाली प्रतिपदा)/विक्रम संवत नव वर्ष दिवस/गोवर्धन पूजा: 5 नवंबर

भाई दूज / चित्रगुप्त जयंती / लक्ष्मी पूजा / दीपावली / निंगोल चक्कूबा: 6 नवंबर

छठ पूजा/ सूर्य षष्ठी (डाला छठ) (सांय अर्घ्य) : 10 नवंबर

छठ पूजा: 11 नवंबर

वंगला महोत्सव: 12 नवंबर

गुरु नानक जयंती/कार्तिका पूर्णिमा: 19 नवंबर

कनकदास जयंती: 22 नवंबर

सेंग कुत्सनेम: 23 नवंबर

महीने के दूसरे और चौथे शनिवार, रविवार इन तारीखों को पड़ रहे हैं:

7 नवंबर – रविवार

13 नवंबर- महीने का दूसरा शनिवार

14 नवंबर- रविवार

21 नवंबर- रविवार

27 नवंबर- महीने का चौथा शनिवार

28 नवंबर- रविवार

बताई गई छुट्टियां राज्यों द्वारा घोषित छुट्टियों के मुताबिक होंगी। हालांकि गजेटेड छुट्टियों वाले दिन पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे। अगर आपको इन छुट्टियों के बारे में पता रहेगा तो आप बेहतर तरीके से बैंक के काम को निपटा सकेंगे। यही नहीं लंबे वीकेंड के लिए आप अपनी छुट्टियों को भी अच्छे से प्लान कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Paytm Payments Bank ने लॉन्च की फास्टटैग-बेस्ड Metro पार्किंग सुविधा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here